Headlines

UP Politics: सपा की वजह से बनानी पड़ी सुभासपा! ओम प्रकाश राजभर के बयान से हलचल


सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अखिलेश को संबोधित करते हुए राजभर ने परिवारवाद, जातिवाद और पिछड़े-बहुजन समाज के साथ ठगी का गंभीर आरोप लगाया है.

राजभर ने लिखा, ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट, एसी और पीसी करने के लिए सुभासपा नहीं बनाई है.उन्होंने आरोप लगाया कि अगर समाजवादी पार्टी ने ईमानदारी और बराबरी का व्यवहार किया होता तो सुभासपा जैसी पार्टी को जन्म लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती. राजभर ने सपा के PDA फॉर्मूले पर व्यंग्य करते हुए कहा कि इसका मतलब है पहला दावा अहिर और वह भी सिर्फ सैफई वाला. उन्होंने आजमगढ़ की मिसाल देते व तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय यदुवंशी युवक कभी सांसद नहीं बन सकता.वोट यदुवंशियों का लेना है लेकिन कुर्सी सिर्फ सैफई के नवाबों को मिलती है.

परिवारवाद और जातिवाद को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

उन्होंने बदायूं में आदित्य यादव और कन्नौज में डिम्पल यादव की जगह राजभर, चौहान, निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह, कश्यप, प्रजापति, पाल, लोहार, बढ़ई, कहार, धीमर, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, धोबी, सैनी, गूजर जैसी पिछड़ी और अति-पिछड़ी जातियों के उम्मीदवार बनाए जाने की बात कही.

दिल्ली में कहर बरपा रही गर्मी! पारा 44 डिग्री के पार, 27 मई तक जारी हुआ ये अलर्ट

PDA फॉर्मूले पर राजभर का तंज, गैर-यादव पिछड़ों की अनदेखी का आरोप

राजभर ने आगे कहा कि सपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा अखिलेश यादव नहीं बल्कि स्वर्गीय फूलन देवी की बहन रुक्मिणी निषाद होना चाहिए था. पूजा पाल जैसी सच बोलने वाली नेता को पार्टी से बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए था.जिस पार्टी में केवल सैफई के नवाब ही कुर्सी पर बैठने की हैसियत रखते हों और बाकियों को दरी मिलती हो, उस पार्टी में गैर-यादव पिछड़े, अति-पिछड़े और बहुजन समाज के लिए जगह कहां है? राजभर ने दावा किया कि कुर्सी पर जगह मिलती तो उन्हें सुभासपा बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती.

रितु जायसावल कल BJP में होंगी शामिल, RJD के लिए बड़ा झटका, बोलीं- ‘मेरे लिए..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *