Headlines

बंगाल में हार के बाद काकोली घोष ने छोड़ी TMC तो भड़के ममता बनर्जी के करीबी सांसद, कहा- ‘आपके सभी दाग अब…’


तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की करीबी और टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार (24 मई) को पार्टी के जिला पदाधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद अब टीएमसी नेता उन पर हमलावर दिख रहे हैं. इसी कड़ी में टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी का बयान आया है.

कल्याण बनर्जी ने कसा तंज
टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने सोमवार (25 मई) को काकोली घोष पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आपकी आगे की यात्रा सुगम और सुखद हो. आपको और आपके परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. शायद अब आखिरकार आपसे जुड़े सभी दाग ​​और विवाद हमेशा के लिए मिटा दिए जाएंगे. शुभकामनाएं. उन्होंने आगे कहा कि आशा है कि यह नया अध्याय उन सभी असफल प्रयासों को पूरा करेगा जो पहले हुए थे.

 
बता दें कि बारासात से 4 बार की सांसद काकोली को तृणमूल के पुराने नेताओं में से एक माना जाता है. उनका इस्तीफा तृणमूल की चुनावी हार के बाद लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से उन्हें हटाए जाने और उनकी जगह वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी को नियुक्त किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है.

क्यों दिया इस्तीफा
काकोली ने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में औपचारिक रूप से बारासात और उत्तरी 24 परगना के आस-पास के क्षेत्रों में खराब चुनावी प्रदर्शन के लिए जवाबदेही का जिक्र किया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सांसद के बेटे वैद्यनाथ घोष ने कहा कि उनकी मां ने टीएमसी महिला मोर्चा के पद से भी इस्तीफा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह सांसद पद भी छोड़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार में हुए स्कैंडल्स ने उनके परिवार की छवि को चोट पहुंचाई है.

उन्होंने आगे कहा कि बारासात लोकसभा क्षेत्र की 7 विधानसभा सीटों में टीएमसी 6 सीटें हार गई. इसलिए इसकी जिम्मेदारी लेते हुए और पिछले 5 से 10 सालों से चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए मेरी मां ने यह कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें 

‘जहांगीर खान ने TMC से की गद्दारी’, फाल्टा उपचुनाव में हार के बाद भड़के ममता बनर्जी के करीबी, और क्या कहा?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *