Palamu Murder Case: झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की कुल्हाड़ी से गले पर हमला कर दिया. गला कटने की वजह से युवती की मौके पर ही मौत हो गई. यह शर्मनाक घटना लोहारा गांव में हुई, जो लेस्लीगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान अंजनी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है. बताया जा रहा है कि पिता अगस्त मेहता ने देर रात अपनी बेटी पर तेज धार वाली कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उस समय अंजनी घर में सो रही थी. हमला इतना जोरदार था कि उसकी मौत हो गई.
हत्या के बाद शव छिपाने की कोशिश
इसस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने अपनी बेटी के शव को छिपाने की कोशिश की. इसी दौरान घर के अन्य सदस्य जाग गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे.
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
भीड़ को अपनी ओर आते देख आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है. फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर विवाद की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है.
आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज पुलिस स्टेशन के अधिकारी उत्तम राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस बीच पुलिस फरार आरोपी पिता को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से घटना की पड़ताल कर रही है.
जिमखाना क्लब मामले में कपिल सिब्बल दे रहे थे दलील HC ने टोका और पूछा- किस हैसियत से आपने….
