Headlines

IPL 2026 Playoffs: 600+ रन वाले तीन बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में, भुवनेश्वर से छिन सकती है पर्पल कैप


आईपीएल 2026 के फाइनल की तारीख पास आ रही है. एक तरफ फैंस को नई चैंपियन टीम का इंतजार है, जिसका पता 31 मई को चलेगा. आमतौर पर ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस एकतरफा रहती है, लेकिन 2026 में कोई भी गेंदबाज या बल्लेबाज दबदबा नहीं बना पाया है. यहां तक कि अब तक तीन खिलाड़ी 600 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है.

 ऑरेंज कैप की जद्दोजहद

ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट को उठाकर देखें तो उनमें सात बल्लेबाज ऐसे हैं, जो प्लेऑफ में खेलेंगे. इससे ही पता चलता है कि इस बार ऑरेंज कैप जीतना किसी के लिए भी आसान नहीं है. फिलहाल 638 रन बनाकर साई सुदर्शन टॉप पर विराजमान हैं और उन्हीं की टीम के कप्तान शुभमन गिल 616 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. हेनरिक क्लासेन भी 600 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. इन तीनों के बीच केवल 32 रनों का अंतर है.

वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा भी लगातार ऑरेंज कैप जीतने की रेस में बने हुए हैं. अगर साई सुदर्शन 2026 की ऑरेंज कैप जीत पाते हैं, तो वे क्रिस गेल के बाद ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज होंगे, जिन्होंने लगातार 2 सीजन ऑरेंज कैप जीती हो.

  • 638 रन – साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
  • 616 रन – शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)
  • 606 रन – हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)

यह भी पढ़ें: Watch: रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो खिंचाने से किया इनकार! बोले- ‘फिल्मी स्टार नहीं…’

भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप पर खतरा

आईपीएल 2026 की पर्पल कैप अभी भुवनेश्वर कुमार के पास है, जो 24 विकेट ले चुके हैं. मगर गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाड़ा उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं हैं और भुवनेश्वर के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं. रबाड़ा भी 24 विकेट ले चुके हैं. भुवनेश्वर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं, क्योंकि उनके पास ऐसा पहला गेंदबाज बनने का मौका है, जिसने 3 बार पर्पल कैप जीती हो. राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर भी ज्यादा दूर नहीं हैं, जो 21 विकेट ले चुके हैं.

  • 24 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
  • 24 विकेट – कगिसो रबाड़ा (गुजरात टाइटंस)
  • 21 विकेट – जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)

यह भी पढ़ें:

टी20 में ‘दोहरा शतक’ लगाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड! IPL फाइनल से पहले ठोका दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *