Headlines

यूपी चुनाव पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, ‘मुझे लगता है कि अखिलेश यादव की सरकार…’


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि अगले एक साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद से जाने वाले हैं. उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कैसे बोला है कि नरेंद्र मोदी की सरकार एक साल बाद चली जाएगी. 2029 के बाद बोल सकते थे, लेकिन हम इतने स्ट्रांग हैं कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी को हराना बच्चों का खेल नहीं है. उन्होंने ये भी दावा किया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव नरेंद्र मोदी को नहीं हरा सकते.

‘हमें लोगों ने मैंडेट दिया है’

रामदास अठावले ने कहा, “हमारे पास स्पष्ट बहुमत है. पांच साल के लिए हमें लोगों ने मैंडेट दिया है. हमारी सीटें जरूर कम आई है लेकिन सरकार बनाने के लिए जितने बहुमत की जरूरत थी, उतना हमें मिला है. हमारी सरकार साल 2029 तक चलने वाली है. लोकसभा 2024 के चुनाव में जरूर कुछ नुकसान हुआ लेकिन उसके बाद विधानसभा के जो चुनाव हुए हैं, उसमें हरियाणा, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम और पुदेचेरी है, जहां बीजेपी या एनडीए को सफलता मिली है.”

यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बिल्कुल नहीं आएगी- अठावले

उन्होंने दावा करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बिल्कुल नहीं आएगी. वहां 403 सीटें हैं. मेरा मानना ​​है कि एनडीए को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी. एनडीए का मुख्यमंत्री बनेगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अच्छा काम किया है. गुंडाराज का खात्मा कर दिया है. हमें पूरा विश्वास है कि वहां 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.”

राहुल गांधी का पीएम बनने का भविष्य दिखाई नहीं देता- अठावले

केंद्रीय मंत्री अठावले ने आगे कहा, “राहुल गांधी प्रधानमंत्री कैसे बन सकते हैं? राहुल गांधी को इतना बहुमत नहीं मिलेगा. अगर कांग्रेस पार्टी को इतना बहुमत नहीं मिलता, तो वे प्रधानमंत्री कैसे बन सकते हैं? जब मैं यूपीए के साथ था तो मैंने सोनिया गांधी को बोला था कि दो-ढाई साल के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ, यूपीए का बहुमत था. लेकिन तब उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी थी. अभी राहुल गांधी का पीएम बनने का भविष्य दिखाई नहीं देता है. उनका भविष्य विपक्ष का नेता बनने का है. पीएम मोदी के साथ वो मुकाबला बिल्कुल नहीं कर सकते हैं.”

भारत का विकास ही पीएम मोदी का नारा- अठावले

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर अठावले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में साल पूरे किए हैं बारह, उसी दौरान उन्होंने जगाया है भारत सारा. भारत का विकास ही उनका नारा, राहुल गांधी और विपक्ष को बजाए हैं उन्होंने बारह, इसलिए उन्होंने पूरे किए हैं इस साल बारह. 15 साल तक वो प्रधानमंत्री रहेंगे. कौन बोलता है कि एक साल बाद नरेंद्र मोदी जाएंगे? 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बहुत सारे विकास के काम किए हैं और इसलिए रिपब्लिकन पार्टी एनडीए में नरेंद्र मोदी जी के साथ है. नरेंद्र मोदी जी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं. तीन साल बचे हैं, उसमें भी वो देश को आगे बढ़ाएंगे. उसके बाद 2029 में भी हमारा प्लान है कि एनडीए की सरकार आनी ही चाहिए और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनें, यही हमारी और एनडीए की इच्छा है.”

मुंबई से सटे मीरा रोड की सोसायटी में बवाल, बकरों के लिए शेड बनाने पर हिंदू संगठनों का विरोध





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *