टीवी और ओटीटी पर धाक जमाने वाली एक्ट्रेस खुशी दुबे (Khushi Dubey) लीक से हटकर रोल प्ले करने को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्हें सीरीज ‘आशिकाना’ में चिक्की चौहान के रोल के लिए जाना जाता है. इस रोमांटिक थ्रिलर सीरीज में जायन इबाद खान ने भी अहम किरदार निभाया था और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री हिट रही है. इसमें इनके इंटीमेट सीन्स भी रहे हैं. ऐसे में अब अभिनेत्री ने रोमांटिक सीन्स पर खुलकर बात की है कि वो नर्वस हो गई थीं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, खुशी दुबे ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से बात की और इस दौरान उन्होंने कहा, ‘वो था मतलब स्टार्टिंग में मेरे लिए बहुत…मैंने कभी किया नहीं था. तो बात ये थी कि मैं को-एक्टर जायन के साथ कंफर्टेबल हो गई थी. वो काफी जरूरी था. नहीं तो थोड़ा सा वो दिखता है ऑन स्क्रीन.’
वो आगे कहती हैं, ‘और जो सीन्स हमने शूट किए थे, मेरा मतलब गुल मैम ने मेरी काफी मदद की कि कैसा दिखना चाहिए. उन्होंने मुझे कॉल किया था कि ऐसे ही सीन लेकिन ये हम चाहते हैं. ये स्टोरी का पार्ट है. ऐसे-ऐसे करके और जो टीम है. उन्होंने तय किया कि हम कंफर्टेबल हैं. जो मेरे डायरेक्टर हैं. उन्होंने भी श्योर किया कि हम कंफर्टेबल हैं. कम से कम लोग वहां रहें.’
यह भी पढ़ें: 260 करोड़ कमाने के बाद भी ‘भूत बंगला’ क्यों नहीं कहलाई हिट? जानें क्या है ट्रेड फॉर्मूला

200 लोगों के सामने शूट करना…
‘आशिकाना’ की जर्नी को लेकर खुशी दुबे कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि मेरी आशिकाना में चिक्की की जर्नी, मैंने खुद इतनी जी ली थी ना कि ये मेरे लिए ये शो का पार्ट है. मैंने इसे बड़े के तौर पर नहीं लिया और आपके को-एक्टर से आपकी बॉन्डिंग, आपका कंफर्ट लेवल कैसा है. उस पर भी डिपेंड करता है कि आप उसको कितना अच्छे से कर सकते हो. लेकिन चैलेंजिंग तो रहता है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने पसंदीदा इंसान के साथ हनीमून पर टाइम बिताते हैं वर्सेस और 200 लोगों के सामने शूट करना काफी अलग होता है.’

ओटीटी को लेकर बोलीं खुशी दुबे
इसके साथ ही खुशी दुबे ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बात की और ‘आशिकाना’ में उनका रोल काफी चुनौती से भरा रहा. वो ओटीटी को लेकर कहती हैं, ‘यहां थोड़ी लिबर्टी मिलती है. ओटीटी पर ये वल्गर नहीं लग रहा था. लोग रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद कर रहे थे और हां टीवी के लिए जो टीवी के ऑडियंसेस थे उनके लिए अलग इसलिए था क्योंकि हमेशा हीरो-हीरोइन आए लेकिन कभी किस नहीं करते. आप जानते हैं कि वो गले लगते हैं लेकिन किस नहीं करते. तो वो बड़ा शॉकिंग हो गया था. सबके लिए कि अच्छा हो गया.’
यह भी पढ़ें: करोड़ों का नुकसान और मेकर्स से भयंकर दुश्मनी, ‘Don 3’ से पहले इन फिल्मों में भी हो चुका है ऐसा ही गंदा बवाल

खुशी दुबे का वर्कफ्रंट
बहरहाल, खुशी दुबे के करियर के बारे में बात की जाए तो रोमांटिक थ्रिलर की सफलता के बाद वो ‘जुबली टॉकीज’ और ‘जादू तेरी नजर-डायन का मौसम‘ जैसी फिल्मों में काम किया. इसके साथ ही उनकी पाइपलाइन में कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स हैं.
