Headlines

वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए हैं पैट कमिंस, एलिमिनेटर मैच से पहले बोले- प्लान ‘सी’ और प्लान ‘बी’


आज आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच है. मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी. इस मैच से पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे साफ पता चलता है कि सनराइजर्स का खेमा वैभव सूर्यवंशी से डरा हुआ है. पैट कमिंस ने प्लेऑफ के दबाव को संभालने और खिताब वापस जीतने के लिए तीन मैच जीतने की जरूरत पर कहा कि टीम ज्यादा सतर्क रहने के बजाय और भी ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करेगी.

वैभव सूर्यवंशी के लिए बॉलिंग प्लान बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “एक गेंदबाज के तौर पर यह हमेशा एक संतुलन बनाने जैसा होता है. यह समझना कि आप क्या अच्छा करते हैं और आप अपनी ताकत के हिसाब से कैसे बॉलिंग करेंगे, लेकिन जब हर लाइनअप में शायद एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं, तो आप ‘प्लान बी’ या ‘प्लान सी’ पर काम करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाते हैं. तो हां, हम उसके लिए प्लान बनाएंगे. भले ही पिछली बार उसने हमारे खिलाफ शतक बनाया था. मुझे लगा कि कुछ ऐसे मौके भी आए जब हमने असल में उसके खिलाफ काफी अच्छी बॉलिंग की और उसे शांत रखा. दूसरी बार, वह हमसे बच निकला. तो, हम इन सब चीजों से सीखेंगे.”

प्लेऑफ मैच के दबाव को लेकर कमिंस ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आप उन बहुत सी चीजों को वैसा ही रखना चाहते हैं, जिनकी वजह से आप फाइनल में पहुंचे हैं, लेकिन थोड़ा ज्यादा दबाव भी होता है, थोड़ी ज्यादा घबराहट भी होती है, इसलिए आप इसे स्वीकार करना चाहते हैं. मैं हमेशा यह सोचना पसंद करता हूं, आप उस मैच को पीछे मुड़कर कैसे देखेंगे, ताकि आपको कोई पछतावा न हो? तो, फाइनल में जाते समय मेरी मानसिकता हमेशा कुछ ऐसी ही रहती है.”

कमिंस ने आगे कहा, “ज्यादा रूढ़िवादी होने के बजाय, और भी ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करें. हमें इसे जीतने के लिए लगातार तीन मैच जीतने होंगे. हमने पूरे सीजन में इससे ज्यादा मैच जीते हैं. एक समय तो हमने लगातार पांच मैच जीते थे, इसलिए यह मुमकिन है. ये ऐसी टीमें हैं जिन्हें हम काफी अच्छी तरह जानते हैं. तो, हां, यह आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे लगता है कि हम ऐसा कर सकते हैं.”

यह भी पढ़ें-

आज एलिमिनेटर में भिड़ेंगे SRH और RR, जानें हैदराबाद-राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *