Headlines

IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?


MS Dhoni, IPL 2027: एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का एक भी मुकाबला नहीं खेला. इंजरी के चलते धोनी पूरे सीजन उपलब्ध नहीं हो सके. इसी बीच माही के संन्यास को लेकर भी चर्चा तेज हुई. कहा जाने लगा कि धोनी ने चुपचाप बगैर बताए इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है. अब फ्रेंचाइजी ने खुद एक बड़ा हिंट देकर कहीं न कहीं संन्यास को कंफर्म कर दिया है. इसके साथ यह भी कहा गया कि धोनी अगले सीजन कोच या मेंटॉर के रूप में दिख सकते हैं. 

दरअसल फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर बात करते हुए कहा कि हम उन्हें टीम के साथ हमेशा के लिए रखना चाहेंगे, भले वो किसी भी क्षमता में टीम के साथ जुड़े रहें. 

रेव स्पोर्ट्स से बात करते हुए कासी विश्वनाथन ने कहा, “हम उन्हें सीएसके में हमेशा के लिए किसी भी क्षमता में रखना चाहेंगे- चाहें वो खिलाड़ी, कोच या मेंटॉर के रूप में हों. जो भी होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह क्या फैसला करते हैं. हर फैसला उनके ऊपर निर्भर है.”

होम ग्राउंड पर आखिरी मैच के लिए आए थे धोनी

वैसे तो धोनी पूरे सीजन टीम के साथ ग्राउंड पर नहीं आए थे, लेकिन चेन्नई के आखिरी घरेलू मैच के लिए वह टीम के साथ स्टेडियम पहुंचे थे. माही ने मुकाबला नहीं खेला था, लेकिन टीम के साथ आखिरी होम मैच के रीति-रिवाज अदा जरूर किए थे. चेन्नई ने आखिरी होम ग्राउंड मुकाबला 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. 

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

नजर डालें धोनी के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5439 रन निकले हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल रहे. धोनी का हाई स्कोर 84* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: आज एलिमिनेटर में भिड़ेंगे SRH और RR, जानें हैदराबाद-राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *