Headlines

Watch: अभिषेक-ईशान हुए आउट, बुरी तरह उतरा काव्या मारन का चेहरा, रिएक्शन हुआ वायरल


आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद की टीम जब बैटिंग करने आई तो टॉप ऑर्डर बुरी तरह ध्वस्त हो गया. ईशान किशन ने कुछ बढ़िया शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन उनका विकेट गिरने पर SRH की मालकिन काव्या मारन का मायूस रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है.

पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. ईशान किशन ने तबाही मचाई और तीसरा ओवर खत्म होने से पहले ही एसआरएच की टीम 50 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी थी. 51 रन पर SRH का एक विकेट गिरा था, लेकिन देखते ही देखते 57 रन तक हैदराबाद की टीम 4 विकेट खो चुकी थी.

लगातार विकेट गिरने पर काव्या मारन गुस्से में भी दिखीं. वहीं जब ईशान किशन का विकेट गिरा, तो काव्या मारन के चेहरे पर दूर-दूर तक खुशी के कोई भाव नहीं थे. जब लगातार विकेट गिर रहे थे, तब काव्या ने हाथ उठाकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

जब राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी तबाही मचा रहे थे. तब भी काव्या मारन का चेहरा पूरी तरह लटका हुआ था. जब वैभव सूर्यवंशी 29 गेंद में 97 रन बनाकर आउट हुए, तब भी काव्या ने ताली जरूर बजाई, लेकिन उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें:

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी कैसे करते हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी? सचिन तेंदुलकर ने किया डिकोड

किसको अपना ‘रोल मॉडल’ मानते हैं वैभव सूर्यवंशी? इस भारतीय से मिलती है बड़े-बड़े छक्के लगाने की प्रेरणा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *