Headlines

बकरीद पर ऐक्शन में सम्राट सरकार, सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश, कहा- ‘किसी स्थान पर…’


देश भर में गुरुवार (28 मई, 2026) बकरीद मनाया जाएगा. इसको लेकर बिहार में सरकार अलर्ट मोड पर है. बुधवार (27 मई, 2026) को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. उन्होंने बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने का निर्देश दिया.

प्रत्यय अमृत ने डीएम, एसपी, डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारियों से कहा कि बकरीद के मद्देनजर प्रशासन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा जाए. मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य त्योहारों की तरह ही बकरीद भी बिना किसी तनाव और पूरे सौहादपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए. 

सुब से ही फ्लैग मार्च का निर्देश

निर्देश दिया गया कि बकरीद की सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्र में सभी अधिकारी फ्लैग मार्च पर निकालें. असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर भी खासतौर से पैनी नजर बनाए रखनी है. किसी स्थान पर तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पहले से ही जिले पूरी तैयारी कर लें.

क्या बोले बिहार के डीजीपी?

इस मौके पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए. कुर्बानी स्थलों और संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण बल, पुलिस और जिला बल के जवान रूट मार्च करेंगे.

यह भी पढ़ें- JDU को थैली की पार्टी कहने वाले आनंद मोहन का बड़ा बयान, ‘जिन बेईमानों ने नीतीश कुमार…’ 

डीजीपी ने कहा कि दंगा नियंत्रण वाहनों और पर्याप्त बॉडी सूट उपलब्ध हो. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. उपद्रवी लोगों की पहचान कर उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया जाए. सभी थानों को निर्देश दिया कि निरंतर पेट्रोलिंग खासतौर से रात्रि गश्ती को बढ़ा दी जाए. किसी संदिग्ध स्थिति या गतिविधि दिखने पर इसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए.

दूसरी ओर डीजी (स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने कहा कि सभी जिलों में पुलिस अधिकारी सुबह चार बजे से फ्लैग मार्च शुरू करें. मिश्रित आबादी वाले धार्मिक स्थानों पर सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर नजर रखी जाए. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर काम करें और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर तुरंत कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें- JDU के जनता दरबार में निशांत कुमार से मिलने पहुंच गए RJD के विधायक, बोले- ‘हम अपने…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *