Headlines

जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, ‘नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो…’


जन सुराज बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार देगी. इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे. प्रशांत किशोर ने कहा कि इस सीट से लड़ना जन सुराज के लिए बिल्कुल मुश्किल नहीं है. इस सीट को जन सुराज पूरी ताकत से लड़ेगा. ये 40 से बीजेपी का गढ़ रहा है. हर वो प्रयास किया जाएगा, जिससे कि बीजेपी को हराया जा सके.

क्या इस सीट से आप उम्मीदवार होंगे, इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा, “आज पार्टी के लोगों की औपचारिक बैठक हुई है. सबने मिलकर तय किया है कि हम लोग घर-घर जाएंगे और आने वाले एक महीने में बांकीपुर के जनसंपर्क को तेज किया जाएगा, लोगों से राय ली जाएगी और जो कुछ भी बन पड़ेगा वहां बीजेपी को हराया जाएगा.” 

JDU को थैली की पार्टी कहने वाले आनंद मोहन का बड़ा बयान, ‘जिन बेईमानों ने नीतीश कुमार…’

इसके आगे उन्होंने कहा, “जब जन सुराज ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ा तो बीजेपी ने हर कोशिश की कि हराया जाए. हम लोगों को परेशान किया जाए, हमारे प्रत्याशियों को खरीदा जाए, डराया, पैसे बांटकर वोट खरीदे. तो अब उसका हिसाब बराबर करने का समय आया है. उस समय हम लोग एक साल पुरानी पार्टी थे. अब जनसुराजियों ने संकल्प लिया है कि एक सीट की लड़ाई है, पूरी ताकत लगाकर इनको इनके गढ़ में हराएंगे, तभी वो हिसाब बराबर होगा. हम लोग थकने वाले लोग नहीं हैं.”

नीतीश कुमार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “गलत के साथ रहिएगा तो गलत ही होगा. नीतीश कुमार के साथ जो हुआ, कुछ हद तक वो खुद की जिम्मेदार हैं. खुद ही ऐसे लोगों के साथ रहे. ऐसे लोगों को अपने साथ रखा कि आप ये सुन रहे होंगे कि जीते जी दफन कर दिया. नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो उनके इर्द-गिर्द जो लोग थे, उन्होंने उनको बेच दिया. पूरे बिहार की जनता के सामने ये स्पष्ट है. 202 सीटों का जनादेश जिस व्यक्ति के पास होगा वो राज्यसभा में क्यों जाएगा?”

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन, इसमें 17 ट्रांसजेंडर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *