Headlines

‘ये सरकार अब मंहगाई सरकार…’, यूपी में बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस का BJP पर हमला


उत्तर प्रदेश में जून महीना शुरू होने से पहले करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका तगड़ा झटका लगा है. उपभोक्ताओं को अब जून महीने के बिल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिल देना होगा. यह बिल फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिल में बढ़कर आएगा. अब इस फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है.

उत्तर प्रदेश में बिजली के दामों बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने एक बयान जारी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली के दाम 10 प्रतिशत बढ़ाकर, प्रदेश वासियों पर मंहगाई का बोझ डाला है, ये सरकार अब मंहगाई सरकार बन गई है.

UP में महंगाई का एक और झटका, महंगी हुई बिजली, इतने फीसदी बढ़े दाम

‘योगी सरकार को नहीं है जनता की आय की परवाह’

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस प्रदेश के आम आदमी की और उनकी आय की कोई परवाह नहीं है. उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हो रहे हैं, युवा बेरोजगार है, लेकिन महंमाई का बोझ डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि, जो सरकार कहती थी कि महंगाई बहुत है, आज उसी सरकार ने लोगों पर महंगाई थोपने का काम किया है.

‘स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार ने जनता को लूटा’

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आगे कहा कि, सरकार दावा कर रही है कि उत्तर प्रदेश ट्रिलियन इकोनॉमी बन रहा है और लोगों की आय बढ़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि, यूपी में पहले स्मार्ट मीटर के नाम पर लूटा गया. इसके बाद अब 10 प्रतिशत बिजली का बोझ डाल दिया गया है.

‘2027 विधानसभा चुनाव में जनता सिखाएगी सबक’

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया है कि सरकार बिजली दे नहीं पा रही है और भ्रष्टाचार हो रहा है. आरोप लगाया है कि सिर्फ प्रचार में पैसा बहाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश का आम आदमी भाजपा और योगी आदित्यनाथ सरकार से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है. उन्होंने दावा किया है कि आगामी 2027 यूपी विधानसभा चुनावों में जनता बीजेपी का सफाया करेगी.

ओपी राजभर के बयान पर सपा का पलटवार, अमीक जामेई बोले- ‘वो सटक गए हैं, उनकी स्क्रिप्ट…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *