Headlines

Train Beer Party Viral Video: सिस्टम है भाई सिस्टम… चलती ट्रेन में पापा की परियों ने की बीयर पार्टी, वायरल हो रहा वीडियो


Train Beer Party Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, लेकिन इस बार जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, उसने बहस भी छेड़ दी है. वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां चलती ट्रेन के अंदर बीयर पार्टी करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सभी लड़कियां काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं और सफर के दौरान बीयर पीते हुए वीडियो बना रही हैं.

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिया. किसी ने इसे गलत बताया तो किसी ने इसे उनकी निजी पसंद का मामला कहा. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि क्या ट्रेन जैसी सार्वजनिक जगह पर ऐसा करना सही है या नहीं. 

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. पोस्ट के साथ लिखा गया कि इन लड़कियों को देखकर ऐसा लगता है कि जिस घर में जाएंगी वहां शांति कम और परेशानी ज्यादा लेकर जाएंगी. इतना ही नहीं, कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका भविष्य साफ दिखाई दे रहा है और शायद किसी के घर में ही ना जाएं. सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने कहा कि अगर कोई सार्वजनिक जगह पर नियमों की अनदेखी करता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं कई यूजर्स ने रेलवे मंत्रालय और रेलवे सेवा को टैग करके पूछा कि अगर ट्रेन में शराब पीना नियमों के खिलाफ है तो अब तक इन लड़कियों के खिलाफ क्या कदम उठाया गया है. 

यह भी पढ़ेंः ‘चीन में गूंजा भारत माता की जय’ भारत के फाइटर ने जीत के बाद ऐसे मनाया जश्न, वीडियो वायरल

बहस का दूसरा पक्ष भी आया सामने

हालांकि इस पूरे मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आया. कुछ लोगों का कहना है कि जब लड़के ऐसी हरकत करते हैं तो अक्सर लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लड़कियों के मामले में तुरंत बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है. कई यूजर्स ने लिखा कि सालों तक लड़कियों को आत्मनिर्भर और बराबरी का संदेश दिया गया, लेकिन जब वे अपनी मर्जी से कुछ करती हैं तो समाज उन्हें अलग नजर से देखने लगते हैं. हालांकि इन लोगों ने भी यह माना कि मामला लड़का या लड़की होने का नहीं है. अगर कोई भी व्यक्ति ट्रेन जैसी सार्वजनिक जगह पर ऐसा काम करता है जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है, तो उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है. 

अब कार्रवाई पर टिकी हैं सबकी निगाहें

फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इसे अनुशासन से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मुद्दा बता रहे हैं. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि रेलवे प्रशासन इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई करता है या नहीं. तब तक यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों की बहस और प्रतिक्रियाओं का केंद्र बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः ‘बालकनी वाले चाचा’ पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Gadgetin – Smartphone & Computer Repair Elementor Template Kit Gaea – Environmental WordPress Theme Gags – Image, Meme & Video Sharing WordPress Theme Gaia - Agriculture & Organic Farming Elementor Template Kit Gainlove – Nonprofit Charity WordPress Theme Galatia – Contemporary Agency WordPress Theme Galax – eCommerce Multi-Purpose WordPress Theme Galaxy Funder – WooCommerce Crowdfunding System Galicia – Restaurant WordPress Theme Galleria Storefront WooCommerce Theme