Headlines

‘बीजेपी सरकार ने साबित कर दिया…’, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बोले अखिलेश यादव


पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है. चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने कच्चे अंडे फेंके और उनके साथ मारपीट की. इस घटना ने राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है. इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, “बंगाल में TMC के महत्वपूर्ण नेता अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला करवाकर बीजेपी सरकार ने साबित कर दिया है कि वह नफरत और हिंसक राजनीति के सिवा कुछ नहीं कर सकती. इतने संवेदनशील माहौल में पुलिस की नाकामी साजिश की ओर इशारा करती है. यह घोर निंदनीय है.”

प्रदर्शनकारियों ने रोका और किया हमला

अभिषेक बनर्जी सोनारपुर क्षेत्र में पोस्ट-पोल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. प्रदर्शनकारियों ने उन पर कच्चे अंडे फेंके और हंगामा किया. घटना में अभिषेक बनर्जी के साथ उनकी सुरक्षा टीम के सदस्य भी झड़प में शामिल हुए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. 

कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का कब होगा शपथ ग्रहण? डीके शिवकुमार ने CLP की बैठक से पहले बताई तारीख

अभिषेक और अखिलेश ने BJP पर लगाया आरोप

इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, “एक महीना भी नहीं हुआ और देखिए क्या हाल किया है… ये है इनका लोकतंत्र का नमूना।” उन्होंने भाजपा पर हमला करवाने का आरोप लगाया है.

तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले को “साजिश” बताते हुए BJP पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है. वहीं भाजपा ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सोनारपुर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं.

‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ और…’, बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला, BJP पर लगाए आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *