Headlines

बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर बोले तेजस्वी यादव, ‘दुर्भाग्य है कि सत्ता में…’


पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर शनिवार (30 मई) को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. इस पर अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने चिंता जताते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया है. तेजस्वी यादव ने सहमति और संवाद की जगह अराजकता और हिंसा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ”TMC के सांसद भाई अभिषेक बनर्जी पर भाजपाई सत्ता द्वारा प्रायोजित कायराना हमला निंदनीय और चिंताजनक है. उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी हिंसा के पोषक, संरक्षक और संचालक है.” 

संवाद की जगह हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा- तेजस्वी

उन्होंने आगे कहा, ”लोकतंत्र में नीतिगत विरोध, असहमति, वैचारिक मतभेद और प्रदर्शन समृद्ध व स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक है. सहमति और संवाद की जगह अराजकता, द्वेष और हिंसा को प्रोत्साहित करना जनतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है. विचित्र स्थिति है कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी किस से की जाए?”

तेजस्वी यादव ने हिंसा को लेकर पीएम मोदी को घेरा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, ”ट्रम्प पर हमले को अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी भारतीय लोकतंत्र में इस राजनीतिक हिंसा और हमले की निंदा करेंगे कि नहीं?”

अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके

अभिषेक बनर्जी सोनारपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान टीएमसी सांसद पर कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके और उन पर लात-घूंसे बरसाने का भी प्रयास किया. इस दौरान बनर्जी को पुलिस की सुरक्षा में इलाके से बाहर ले जाते हुए देखा गया. उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना हुआ था और उनकी कमीज फटी हुई थी. अभिषेक बनर्जी ने इसे पूर्व नियोजित बताया है.

‘फोर्स बुलाकर आवास खाली…’ राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *