Headlines

इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री


IPL 2026, RCB: आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बेंगलुरु ने पिछले सीजन (2025) पहला खिताब जीता था. वहीं गुजरात की भी दूसरी ट्रॉफी पर नजर होगी. 

लगातार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने पर RCB की नजर 

बता दें कि आरसीबी लगातार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद आरसीबी लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन सकती है. 

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010 और 2011 में लगातार 2 ट्रॉफी जीती थीं. सीएसके ऐसा करने वाली पहली टीम बनी थी. 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार 2 खिताब जीते थे. मुंबई इस लिस्ट में शामिल होने वाली दूसरी टीम बनी थी. 

RCB के पास इतिहास रचने का मौका 

अब बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के पास इस खास लिस्ट में शामिल होने का मौका है. बेंगलुरु ने 2025 में खिताब जीता था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फ्रेंचाइजी 2026 में ट्रॉफी अपने नाम कर पाती है या नहीं. 

पाटीदार ने दिलाया खिताब 

पाटीदार बेंगलुरु को ट्रॉफी जिताने वाले पहले कप्तान बने थे. इससे पहले विराट कोहली से लेकर कई दिग्गजों ने टीम की कमान संभाली, लेकिन खिताब नहीं जिता सके. 

2026 में बेंगलुरु का प्रदर्शन

बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की है. टीम ने लीग स्टेज के 14 में से 9 मैचों में जीत हासिल की, जबकि बाकी के 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस प्रदर्शन के साथ फ्रेंचाइजी ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर लीग स्टेज समाप्त किया. इसके बाद टीम ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *