Headlines

‘भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य…’, अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत के लिए निकल चुके हैं. दीपके शनिवार (6 जून) की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वो अपने समर्थकों के साथ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अभी तक इजाजत नहीं ली गई है.

अभिजीत दीपके ने क्या कहा
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के लिए निकलने की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि भारत के लिए निकल गया हूं. मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं. जय भीम. बता दें कि दीपके ने 5 जून को ये पोस्ट किया. हालांकि वो दिल्ली किस फ्लाइट से आ रहे हैं और कितने बजे दिल्ली लैंड करेंगे इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है.

अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सबसे पहले पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए इजाजत की मांग करेंगे. दीपके ने अपने समर्थकों और पार्टी के पंजीकृत सदस्यों को प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है.

पार्टी के 11 लाख से ज्यादा पंजीकृत सदस्य- अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि बहुत बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने कोई संख्या तो नहीं बताई, लेकिन कहा कि हजारों लोग आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के 11 लाख से ज्यादा पंजीकृत सदस्य हो चुके हैं. उनसे वेबसाइट पर बात हो चुकी है और सदस्यों ने पहुंचने की बात कही है.

धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे का दबाव
कॉकरोच जनता पार्टी और उसके नेताओं ने कहा है कि उनके प्रदर्शन का मुख्य मकसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे का दबाव बनाना है. नीट पेपर लीक और सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रधान से इस्तीफे की मांग की जा रही है.

बता दें कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कथित तौर पर कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी और उसी को आधार बनाकर मजाक में कॉकरोच जनता पार्टी नाम का हैंडल सोशल मीडिया पर बनाया गया था. चार दिन में ही इसके फॉलोअर्स की संख्या बीजेपी और कांग्रेस से भी अधिक हो गई. 

ये भी पढ़ें 

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *