जापान के आइची-नागोया में हो रहे 2026 एशियाई खेलों की शनिवार (19 सितंबर) को ओपनिंग सेरेमनी हुई. भारतीय दल ने पिछले यानी 2023 के एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. इस दफा भारतीय एथलीट जरूर अपना रिकॉर्ड जरूर तोड़ना चाहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय एथलीट का हौसला बढ़ाया. उन्होंने हर खिलाड़ी की मेहनत पर बात की. इसके साथ उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बेस्ट प्रदर्शन भी उम्मीद भी लगाई.
एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “आइची-नागोया में एशियाई खेलों की शुरुआत के साथ ही, मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. हर खिलाड़ी ने बहुत कड़ी मेहनत की है और अद्भुत समर्पण व दृढ़ संकल्प दिखाया है. भारत को उन पर गर्व है.” उन्होंने आगे लिखा, “वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और शानदार सफलता हासिल करें!”
As the Asian Games commence in Aichi-Nagoya, my best wishes to the Indian contingent. Each athlete has worked incredibly hard and shown remarkable dedication and determination. India is proud of them.
May they give their best, play well and shine! pic.twitter.com/FYokK9OTWK
— Narendra Modi (@narendramodi) September 19, 2026
20वें एशियाई खेलों की हुई शुरुआत
सबसे पहले 1951 में भारत ने एशियाई खेलों की मेजबानी की थी. इस बार 20वें एशियाई खेल खेले जा रहा हैं, जिसका मेजबान जापान है. जापान तीसरी बार मेजबान बना है. इवेंट की शुरुआत के लिए नागायो के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें शूटर मनु भाकर और कबड्डी प्लेयर पवन सहरावत ने तिरंगे के साथ भारत का नेतृत्व किया. इसके साथ आधिकारिक तौर पर खेलों की शुरुआत हुई. हालांकि इससे पहले कई खेल शुरू हो चुके थे. यह पहली बार नहीं हुआ है कि ओपनिंग सेरेमनी बाद में हुई हो, ऐसा अक्सर होता है.
4 अक्टूबर तक चलने वाले एशियाई खेलों में 45 देशों के करीब 11 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. यहां एथलीट 43 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे. एशियाई खेलों में सबसे बड़ा दल चीन का है, जिसमें 800 खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं बात करें भारतीय दल की, तो इसमें 501 खिलाड़ी हैं. पिछली बार भारत मेडल टैली में चौथा पायदान पर रहा था. अब देखना दिलचस्प होगा इस बार भारतीय टैली में कौन सी पोजीशन हासिल करते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर सरकार…’
