Headlines

पहलगाम को लेकर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘अल्लाह का करम है कि फिर से…’


नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम का जिक्र किया है. उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि यह इलाका एक बार फिर चमकने लगा है. यहां आयोजित गोल्फ टूर्नामेंट को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें हिस्सा लेने के लिए विदेशों और हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए हैं. वो यहां के खूबसूरत नजारों और स्थानीय लोगों के स्नेह की तारीफ कर रहे हैं. उनका यहां आना आपसी प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देता है, जो वाकई एक अच्छी बात है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया.

जम्मू कश्मीर टूरिज्म के बगैर कुछ नहीं है- फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”अल्लाह का करम है कि फिर से पहलगाम चमकने लगा है और उसकी ये कड़ी भी है कि आज रोटरी इंटरनेशनल ने यहां पर गोल्फ टूर्नामेंट रखा है और लोग नेपाल, दुबई से और अपने वतन के लोग कई इलाकों से लोग खेलने के लिए आए हैं. हम तो समझते हैं कि जम्मू कश्मीर में टूरिज्म के बगैर वह तो कुछ नहीं है. जितना हम इसको प्रमोट करेंगे, उतना हमारे लोगों के लिए फायदा है.” 

लड़ाई से दुनिया की हालत खराब हो रही- फारूक अब्दुल्ला

जब उनसे पूछा गया कि दुनिया में तनाव का माहौल है, हाल ही में सऊदी अरब पर ड्रोन अटैक हुआ है, इसे कैसे देखते हैं आप? इस सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ”ये जो दो लड़ाइयां हो रही हैं- यूक्रेन में, ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच. मैं समझता हूं ये तो बहुत जल्दी थम जाएगा क्योंकि दुनिया की माली हालत इस लड़ाई से बहुत खराब हो रही है.”

फिर से दुनिया में आमन आएगा- फारूक अब्दुल्ला

उन्होंने कहा, ”तेल और गैस जो है वो बाहर निकल नहीं रहा है और इसकी वजह से मैं समझता हूं दुनिया आज चाहती है कि लड़ाई बंद हो और वहां पर फिर से अमन आए. यह ड्रोन अटैक मक्का पर हुआ है उसके बारे में अभी पूरी यह नहीं है कि किसने किया है. ईरान भी कहते हैं हम इसमें ज़िम्मेवार नहीं हैं, तो कोई और ही इस चीज को चला रहा है, मगर मुझे उम्मीद है कि इंशाअल्लाह यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी और फिर से दुनिया में आमन आएगा.”

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार से बरामद हुए थैली भरकर सोने के सिक्के! पुलिस ने क्या बताया?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *