Health insurance Policy for Pregnancy: महंगाई के इस दौर में अब मेडिकल खर्चे भी आसमान छूने लगे हैं. कुछ मेडिकल खर्चे ऐसे होते कि तुरंत ही आपकी जेब खाली कर देते हैं. ऐसे में कुछ लोग पहले से ही मेडिकल इंश्योरेंस लेकर रखते हैं ताकि वक्त आने पर मेडिकल खर्चों के नाम पर उनकी जेब न कटे. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं या बच्चे की डिलीवरी का वक्त नजदीक है तो कैसे मैटरनिटी वाला इंश्योरेंस आपको राहत दे सकता है.
हेल्थ इंश्योरेंस में मैटरनिटी कवर क्या है?
मैटनिटी कवर हेल्थ इंश्योरेंस के तहत सामान्य डिलीवरी और सीज़ेरियन डिलीवरी दोनों के खर्च शामिल हो सकते हैं. ये हेल्थ इंश्योरेंस का एक हिस्सा होता है, जिसमें गर्भावस्था और बच्चे के जन्म से जुड़े चिकित्सा खर्चो को कवर करता है. अगर कोई कानूनी रुप से गर्भसमापन से जुड़े खर्च भी शामिल हो सकते हैं.
मैटरनिटी कवर में कौन सुविधाएं शामिल होती हैं?
इसमे अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, जांच, आपरेशन थिएटर शुल्क, डॉक्टर की फीस, दवाइयां, प्रसव से पहले और बाद की देखबाल और जन्म के बाद बच्चे के इलाज और देखभाल से जुड़े कुछ खर्च सामिल होते हैँ.
कुछ हेल्थ इंश्योरेंस योजनाएं बच्चे के पहले वर्ष के टीकाकरण का खर्च भी कवर करती हैं. पॉलिसी खरीदने से पहले ये समझना बहुत जरुरी हैं कि इसमें कौन-कौन से खर्च कवर किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- ट्रेन में गर्भवती महिलाओं को क्या सुविधाएं मिलती हैं, रेलवे ने क्या नियम बनाए?
मैटरनिटी कवर में वेटिंग पीरियड क्या होता है?
अगर आप सामान्य प्लान लेते है तो उसका वेटिंग पीरियड 9 महीने से 48 महीने तक का हो सकता है. लेकिन महंगे या बेहतर प्लान में यह अवधि कम होती है. अगर आप भी परिवार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो पहले ही हेल्थ पॉलिसी ले लीजिए ताकि जरुरत पड़ने तक वेटिंग पीरियड पूरा हो जाए. लेकिन कई कंपनियों का वेटिंग पीरियड कम होता हैं.
कवरेज सब-लिमिट
मैटरनिटी कवर में नॉर्मल डिलीवरी और सी-सेक्शन के लिए अलग-अलग लिमिट होती है. अगर अस्पताल का बिल इस सीमा से ज्यादा आता है तो अतिरिक्त रकम आपको खुद चुकानी होगी.
कितनी डिलीवरी कवर होंगी?
ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस योजनाएं अधिकतम 2 डिलीवरी या गर्भसमापन (Termination) तक का कवर देती हैं। इसलिए पॉलिसी की शर्तें जरूर जांच लें।
बेस पॉलिसी में शामिल है या ऐड-ऑन
कुछ हेल्थ इंश्योरेंस प्लॉन में मैटरनिटी कवर प्रीमियम देकर ऐड-ऑन के रूप में लेना पड़ता है, लेकिन कुछ हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में मैटरनिटी कवर पहले से शामिल होता हैं.
सही मैटरनिटी कवर कैसे चुनें?
बाजार में कई अलग-अलग मैटरनिटी कवर वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध हैं. अलग-अलग पॉलिसी में अलग-अलग सुविधाएं शामिल होता हैं. इसलिए सारी सुविधाओं की तुलना करें अपनी जरूरत के अनुसार सही प्लॉन चुनें और जरुरत पड़ने पर किसी हेल्थ इंश्योरेंस सलाहकार की मदद लें.
यह भी पढ़ें- Delhi-NCR: बिना रुके पहुंचे इस एयरपोर्ट, टोल बूथ खत्म! सीधे कट जाएगा टैक्स
