लंगर में आपने अब तक खाना, पानी और जरूरत की दूसरी चीजें बंटते हुए खूब देखा होगा, लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि अब लंगर में iPhone भी बांटे जाएंगे तो शायद आपको भी एक बार यकीन नहीं होगा. सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘iPhone Langar’ का ऐलान तेजी से चर्चा में है. ‘Raja D King’ के नाम से मशहूर राकेश टेहरान ने ऐलान किया है कि वह करीब 100 लोगों को मुफ्त में iPhone देंगे. खास बात यह है कि इन फोन को वह किसी इनाम की तरह नहीं, बल्कि ‘प्रसाद’ के तौर पर बांटने की बात कह रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह आयोजन 22 सितंबर से शुरू होगा और चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा. ऐलान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और हर किसी के मन में एक ही सवाल है- आखिर फ्री iPhone किसे मिलने वाला है?
22 सितंबर से शुरू होगा ‘iPhone Langar’
राकेश टेहरान ने बताया कि 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच iPhone बांटने का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पहल ‘Jai Mata Di’ के मार्गदर्शन में शुरू की जा रही है. उनके मुताबिक, जिन लोगों को फोन मिलेगा, उन्हें iPhone प्रसाद के रूप में दिया जाएगा. यानी जिस तरह लंगर में लोगों को प्रसाद मिलता है, उसी अंदाज में यहां लोगों को iPhone मिलने की बात कही गई है.
VIDEO | Chandigarh: On organising a langar of iPhones on September 22, Raja D King says, “…On September 22, the distribution will begin live here at this very place, in front of everyone. All media are invited. Everyone we invite will be welcome. Those who have come here… pic.twitter.com/PGzYhqHlAx
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
किस्मत वालों को मिलेगा मुफ्त iPhone
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर iPhone किसे मिलेगा? राकेश टेहरान का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. न कोई पसंदीदा व्यक्ति होगा और न ही कोई खास इंसान. चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों में से चुने गए लोगों को फोन दिए जाएंगे. नाम सबके सामने निकाले जाने की बात कही गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया लोगों के सामने हो.
सबके सामने निकलेगा नाम, लाइव होगा पूरा कार्यक्रम
राकेश टेहरान ने बताया कि iPhone बांटने की प्रक्रिया लाइव की जाएगी. मीडिया को भी इस आयोजन में बुलाया जाएगा और जिन लोगों को पहले से इस पहल का समर्थन रहा है, उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा. उनके मुताबिक, लोगों के नाम सबके सामने निकाले जाएंगे और जिनका नाम निकलेगा, उन्हें उसी समय iPhone दिया जाएगा. यानी इस पूरे आयोजन में पारदर्शिता दिखाने की कोशिश की जाएगी.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे- हमें कैसे मिलेगा iPhone?
‘iPhone Langar’ का ऐलान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. कुछ लोग इस अनोखे आइडिया को लेकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ के मन में यही सवाल है कि आखिर फोन पाने के लिए क्या करना होगा. वहीं कुछ यूजर्स मुफ्त iPhone मिलने की बात को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं और अपने दोस्तों को भी टैग कर रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि अगर नाम सच में लकी ड्रॉ के जरिए निकाला जाएगा, तो किसकी किस्मत चमकेगी.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
