Headlines

2026 एशियन गेम्स में रविवार को 10 खेलों में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, देखें संडे का शेड्यूल


2026 एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है. इस बार एशियाई खेलों का आयोजन जापान में हो रहा है. कुछ खेल 17 सितंबर से शुरू हो गए थे, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस मेगा इवेंट का आगाज आज यानी शनिवार, 20 सितंबर से हुआ. शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन हुआ. मनु भाकर और पवन सहरावत ने ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व किया. अब जानिए रविवार को किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. सभी मैचों की टाइमिंग क्या होगी. संडे का भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल आपको यहां मिलेगा. 

2026 एशियन गेम्स में संडे का भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

1- बैडमिंटन

महिला टीम अंतिम 16: भारत बनाम कजाखस्तान- सुबह 11:30 बजे

2- क्रिकेट

महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश- सुबह 10:30 बजे

3- हॉकी

महिला पूल बी: भारत बनाम उज्बेकिस्तान- सुबह 7:30 बजे

पुरुष पूल ए: भारत बनाम इंडोनेशिया- सुबह 11:30 बजे

4- मिश्रित मार्शल आर्ट्स

महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: सुचिका तरियाल बनाम अल्तानचिमेग बैगलमा (मंगोलिया)- सुबह 7:10 बजे

पुरुष ट्रेडिशनल 77 किग्रा क्वार्टरफाइनल: वरुण सान्याल बनाम प्रतिद्वंद्वी का नाम बाद में तय- दोपहर दो बजे

5- सेपकटेकरा

पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी में भारतीय टीम हिस्सा लेगी

6- निशानेबाजी

महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- सुबह 6:15 बजे (मेडल मैच)

महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- सुबह 11 बजे, क्वालिफाई करने पर (मेडल मैच)

7- तैराकी

पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट-5: आकाश मणि- सुबह 7:22 बजे

पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट-3: उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास- सुबह 7:37 बजे

8- टेबल टेनिस

महिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया- सुबह 6:30 बजे

पुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया- सुबह 9 बजे

महिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम सिंगापुर- दोपहर 12:30 बजे

पुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम ईरान- दोपहर तीन बजे

9- टेकबॉल

महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला: क्विम्सी डिसूजा बनाम युइना सकामोटो (जापान)- सुबह 6:30 बजे (मेडल मैच)

मिश्रित युगल कांस्य पदक मुकाबला: क्विम्सी डिसूजा/मोहम्मद अनस बेग बनाम होआंग मिन्ह तान गुयेन/जिया न्गिह त्रिन्ह (वियतनाम)- सुबह 7 बजे (मेडल मैच)

10- वुशु

पुरुष चांगक्वान फाइनल: सूरज सिंह मयांगलंबम- सुबह 5:30 बजे (मेडल मैच)

महिला 52 किग्रा सांडा अंतिम 16 मुकाबला: अपर्णा बनाम सोगंद सिंकाएचेतन (ईरान)- दोपहर 3:10 बजे

पुरुष 75 किग्रा सांडा अंतिम 16 मुकाबला: विक्रांत बलियान बनाम सोहेल मौसवी (ईरान)- शाम 4:50 बजे

यह भी पढ़ें- 

भारत बनाम वर्ल्ड इलेवन मैच, BCCI बना रही ब्लॉकबस्टर प्लान; खास होगी 100वीं वर्षगांठ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *