Headlines

Video: ‘आपकी वजह से अब शांति से खाना खा सकती हूं…’ तुकाराम मुंढे की मुरीद हुईं मल्लिका शेरावत


महाराष्ट्र में इन दिनों महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे हर जगह छाए हुए हैं. उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र में 1100 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी करते हुए कई मशहूर ब्रांड्स और रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस रद्द किए. उन्होंने ये कार्रवाई नियमों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए की. वहीं तुकाराम मुंढे ने टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड एक्टर्स को पान मसाला एड के लिए भी नोटिस भेजा था. तुकाराम मुंढे की कार्रवाई को लोगों का जबरदस्त साथ मिला. 

तुकाराम मुंढे के काम से बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी काफी खुश नजर आईं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए तुकाराम का धन्यवाद करते हुए उनकी तारीफ की है. साथ ही कहा कि उनकी वजह से अब वो शांति से खाना खा पा रही है.

मल्लिका शेरावत ने की तुकाराम मुंढे की तारीफ

तुकाराम मुंढे पूरे महाराष्ट्र में खाने-पीने की चीजों में बेहतर से बेहतर क्वालिटी के लिए काम कर रहे हैं. उनके काम से प्रभावित होकर मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो चटनी के साथ इडली खाती हुई नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

वीडियो में अभिनेत्री कह रही हैं, ‘आपने अपने काम से एक अलग पहचान बनाई है तुकाराम जी. आपकी वजह से अब मैं शांति से खाना खा सकती हूं, यह जानते हुए कि आपके जो सख्त नियम और जो आपके आदर्श हैं वो हम सभी को सेफ रख रहे हैं और आपकी नजरों से कुछ बचता नहीं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’

मल्लिका शेरावत के बारे में

49 वर्षीय मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बतौर लीड एक्ट्रेस साल 2003 की फिल्म ‘ख्वाहिश’ से की थी. उन्हें पहचान साल 2004 की फिल्म ‘मर्डर’ से मिली थी. इसके बाद वो ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘दशावतारम’, ‘डबल धमाल’,’हिस्स’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सहित कई फिल्मों में नजर आईं.

हाल ही में एक्ट्रेस को करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में भी देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इसकी सबसे महंगी कंटेस्टेंट थीं. द ट्रेटर्स 2 का खिताब क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने जीता था.

ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *