Headlines

भारत की छवि बिगाड़ रहे चीनी कंटेन्ट कंटेंट क्रिएटर्स, ढाका की गंदगी को बता दिया दिल्ली


कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पता चला है कि कई चीनी नागर‍िक वीडियो रिकॉर्डिंग और लाइवस्ट्रीमिंग के जरिए भारत की छव‍ि को खराब करने की कोशिश में लगे हुए हैं. 150 से अधिक चीनी नागरिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका के आर्थिक रूप से कमजोर इलाकों को वीड‍ियो में द‍िखाकर भारत की राजधानी नई दिल्ली बता रहे हैं. वीड‍ियो में ये लोग भारत में रहने की स्थिति, साफ-सफाई, खानपान और गरीबी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी करते दिखाई दे रहे हैं. 

माना जा रहा है कि जानबूझकर किसी दूसरे देश के इलाकों को भारत का हिस्सा बताकर दिखाकर और गलत जानकारी फैलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की नकारात्मक छवि बनाने की कोशिश की जा रही है. यह मामला सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत और भ्रामक जानकारी के बढ़ते खतरे को भी उजागर करता है, जहां सनसनीखेज सामग्री की सच्चाई सामने आने से पहले ही वह बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच जाती है.

‘…भारत के लोग गौमूत्र की चाय पीते हैं’

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ‘प्रोथोम आलो’ के अनुसार, एक महिला जिसका नाम ‘मियानमियन’ है. उसने एक वीडियो में कहा, “यह नई दिल्ली है. यहां के घर बहुत गंदे हैं. टीन की छत वाले घरों में पंखा तक नहीं है. यह जगह काफी पिछड़ी हुई, गंदी और अस्वच्छ है और यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब है. एक अन्य घटना में एक चीनी नागरिक को ढाका के टेकपारा इलाके की चाय की दुकानों से लाइवस्ट्रीम करते देखा गया. उसने वहां की चाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि स्थानीय लोग ‘गोमूत्र वाली चाय’ पीते हैं. ‘प्रोथोम आलो’ के अनुसार, उसने कहा, देखो, ये लोग चाय पी रहे हैं. क्या तुम्हें पता है यह कैसी चाय है? यह गोमूत्र की चाय है. ये लोग गोमूत्र की चाय पीते हैं.

कई समय से चल रहा गंदा खेल

मई 2026 से ही ढाका के गरीब इलाकों में चीनी कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा वीडियो शूट करने की खबरें सामने आती रही हैं. रिपोर्टों में कहा गया है कि एक ही तरह के कम आय वाले इलाकों में बार-बार शूटिंग करना, उन्हें भारत का हिस्सा बताना और स्थानीय लोगों की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग करना कई सवाल खड़े करता है. इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है.हालिया घटनाक्रम को कुछ रिपोर्टों में भारत विरोधी अभियान का हिस्सा बताया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *