Headlines

अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी


सिनेमा जगत में इन दिनों अक्सर किसी ना किसी सेलेब को लेकर प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने को लेकर जानकारी सामने आ ही जाती है. बीते दिनों ही एक्टर अक्षय कुमार ने अपना फ्लैट बेचा. वहीं, खबर ये भी रही कि ‘केजीएफ’ स्टार यश की वाइफ ने मुंबई में करोड़ों का घर लिया. इन सभी चर्चाओं के बीच आपको सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की जमीनों के बारे में बता रहे हैं. उनके पास करोड़ों की संपत्ति है और मुंबई से लेकर अयोध्या तक उनके पास जमीनें हैं. चलिए बताते हैं उनके पास कहां और कितनी-कितनी जमीन है.

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में आलीशान बंगले

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में कई आलीशान बंगले हैं, जो कि जुहू में स्थित हैं. इसमें एक जलसा नाम से है, जिसमें वो पूरे परिवार के साथ रहते हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत करीब 100-120 करोड़ रुपये बताई जाती है. बताया जाता है कि ये करीब 10,125 वर्ग फीट में स्थित है. उन्होंने इस बंगले को फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ की सफलता के बाद खरीदा था.

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

इसके साथ ही एक्टर पास मुंबई में एक और बंगला है, जिसका नाम ‘प्रतीक्षा’ है. ये उनका पहला बंगला था, जिसे उन्होंने नवंबर 2023 में अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को गिफ्ट कर दिया था. हालांकि, इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था. पहले बिग बी इसमें रहते थे बाद में वो जलसा में शिफ्ट हो गए थे. इतना ही नहीं, बिग बी के पास मुंबई में ‘जनक’ और ‘वत्स’ नाम से भी दो बंगले हैं. जनक, जलसा के पास है. इसका इस्तेमाल वो ज्यादा तक पर्सनल ऑफिस के तौर पर करते हैं. वहीं, वत्स को उन्होंने बैंक को लीज पर दिया है.

अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी

पुणे में है खेती-बाड़ी के लिए जमीन

इसके अलावा, अमिताभ बच्चन के पास पुणे में भी खेती बाड़ी के लिए अच्छी खासी जमीन है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने पुणे के पावना इलाके में साल 2000 में खेती के लिए जमीन खरीदी थी. बताया जाता है कि उनके पास यहां पर 3 अलग-अलग कृषि जमीन के हिस्से हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जाती है.

यह भी पढ़ें: 500 करोड़ी ‘जन नायकन’ पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश

साथ ही उन्होंने ‘सोल दे अलीबाग’ नाम के प्रोजेक्ट में लगभग 10 करोड़ रुपये में एक खाली प्लॉट भी खरीदा था. बताया जाता है कि अलीबाग में उनके पास 4 बड़े फ्लैट्स हैं. उन्होंने पहले एक 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट लिया था. इसके बाद 6.6 करोड़ में 3 और प्लॉट्स खरीदे थे.

बिग बी के पास लखनऊ में है 58 बीघा जमीन

अमिताभ बच्चन के पास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी जमीनें हैं, जो कि 58 बीघा के करीब बताई जाती हैं. लखनऊ के काकोरी में मुजफ्फरनगर गांव में एक्टर ने 25 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसकी 7 साल पहले कीमत 15 करोड़ बताई गई थी. इसी में गांव में उनके पास 33 बीघा जमीन और भी पहले से ही थी, जिसके बाद एक्टर के पास लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास स्थित इस गांव में 58 बीघा जमीन है.  

अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन के पास अयोध्या में है करोड़ों की जमीन

अमिताभ बच्चन अयोध्या में लगातार जमीन में पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं. इस साल मार्च 2026 में एक्टर को लेकर खबर सामने आई थी कि उन्होंने अयोध्या में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी और इसकी कीमत करीब 2.67 करोड़ बताई गई थी. उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से खरीदा था.

यह भी पढ़ें: 6 फिल्में, 2 सीरीज… थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें

इसके पहले बिग बी ने अयोध्या में 2025 में करीब 40 करोड़ रुपये में 25000 वर्ग फीट का एक फ्लॉप खरीदा था. वहीं, 2024 में एक्टर ने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में करीब 10,000 वर्ग फीट जमीन खरीदी थी, जिसके लिए उन्होंने 14.5 करोड़ रुपये चुकाए थे. ये अयोध्या में उनका तीसरा बड़ा निवेश है.

अमिताभ के पास गांधी नगर में भी 5 एक्टर से ज्यादा जमीन

अमिताभ बच्चन के पास महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के साथ ही गुजरात के गांधी नगर में भी करोड़ों की जमीन है. उन्होंने साल 2011 में करीब 7 करोड़ में 5.72 एकड़ जमीन खरीदी थी. इसकी कीमत गिफ्ट सिटी के पास होने की वजह से करीब 203 करोड़ आंकी जाती है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस पर अभिषेक बच्चन इस पर कमर्शियल प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन के बारे में

बॉलीवुड के सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने एक्टिंग में करियर की शुरुआत फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से की थी. लेकिन करियर में नेम और फेम फिल्म ‘शोले’, ‘नमक हराम’, ‘दीवार’ (1975), ‘जंजीर’ (1973), और ‘डॉन’ (1978) जैसी फिल्मों से सफलता का स्वाद चखा, जिसके बाद उन्होंने कभी पलटकर नहीं देखा. करियर में काफी उतार-चढ़ाव भी रहे बावजूद इसके वो डटे रहे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *