Headlines

Bihar Politics: ‘जिनको सिक्योरिटी चाहिए वे…’, लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने पर बोले प्रशांत किशोर


बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रदान की गई ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद मीसा भारती और तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखी गई है.राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया.

इस बीच जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिनको सिक्योरिटी चाहिए वे इस लड़ाई में पड़ें. उन्होंने आगे कहा कि जनसुराज में कम से कम हम लोग तो यह कहते हैं कि हमें सुरक्षा नहीं चाहिए. न ही हम लोग सुरक्षा लेकर चलते हैं और न सुरक्षा के चक्कर में रहते हैं कि कितने गार्ड हमारे साथ हैं. 

हम लोग पहले भी गांव देहात में पैदल चल रहे थे- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जिनके लिए सुरक्षा स्टेटस, सिंबल है उनकी यह चिंता है कि उनकी सुरक्षा घट रही है या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि हम लोग पहले भी गांव देहात में पैदल चल रहे थे तब भी अकेले थे और अभी भी अकेले चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों का साथ है कोई सुरक्षा की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि जिनकी सुरक्षा हटाई या बढ़ाई गई है उनको टिप्पणी करने दीजिए.

सरकार ने हटाई ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है. हालांकि, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्हें इस लिहाज से बिहार सरकार के एक अलग कानूनी प्रावधान के तहत सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी.

आदेश के मुताबिक, राबड़ी देवी को बिहार सरकार के विशेष सुरक्षा दल अधिनियम, 2010 के तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 2-8 हाउस गार्ड टीम, तीन महिला एवं तीन पुरुष अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन तथा एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. 

लालू यादव को दी जाएगी यह सुविधा

इसी अधिनियम के तहत लालू प्रसाद को 2-8 हाउस गार्ड टीम दी जाएगी. उनकी सुरक्षा के लिए दो अंगरक्षक तैनात रहेंगे. साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट, पायलट और बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी मिलेगी. राज्य सरकार ने लालू प्रसाद के बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को पहले से प्राप्त ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा बरकरार रखी है. उन्हें 1-4 हाउस गार्ड, छह अंगरक्षक तथा पांच पुलिसकर्मियों वाला एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध रहेगा.

खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *