Headlines

शूटिंग करने गए बांग्लादेशी एक्टर सोहेल खान की मौत, नाश्ता करने के बाद होटल में आया हार्ट अटैक


बांग्लादेश की फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बांग्लादश के मशहूर टीवी और फिल्म स्टार सोहेल खान अब इस दुनिया में नहीं है. सोहेल खान ने इस दुनिया को मंगलवार सुबह अलविदा कह दिया. सोहेल खान अपनी फिल्म ‘नसीब’ की शूटिंग करने के लिए गए थे और जीवित घर नहीं लौटे. होटल में एक्टर को नाश्ता करने के बाद दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया.

डायरेक्टर ने की निधन की पुष्टि

सोहेल खान के निधन की पुष्टि फिल्म ‘नसीब’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मोहम्मद इकबाल ने की. मोहम्मद इकबाल ने ‘द डेली स्टार’ से बात करते हुए कहा कि सोहेल खान 18 नवंबर को शूटिंग के लिए बोगुरा आए हुए थे और अपनी टीम के साथ वो होटल मोमो इन में रुके थे.

इकबाल ने कहा, ‘सोहेल खान ने सुबह साढ़े आठ बजे ब्रेकफास्ट किया था और वो सबके साथ हंसी मजाक भी कर रहे थे. कुछ देर बाद ही होटल के कमरे में उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्हें फिर TMSS मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, हालांकि डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी.’

सोहेल खान को बचाया नहीं जा सका. सोहेल ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सोहेल के निधन की दुखद खबर से उनके चाहने वालों के बीच और इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. इकबाल ने ये भी बताया था कि बुधवार तक सोहेल खान अपने हिस्से का शूट पूरा करने वाले थे, हालांकि मंगलवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

वहीं अभिनेता शहरियार नाजिम जॉय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी थी. वो शूटिंग के लिए जाने वाले थे. हालांकि उससे पहले ये दुखद हादसा हो गया.

सोहेल खान का करियर

सोहेल खान ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज ‘बांग्लालिंक’ (बांग्लादेश की एक प्रमुख दूरसंचार और डिजिटल सेवा कंपनी) के एक टीवी कमर्शियल से किया था. इसके बाद उन्हें कॉमेडी सीरीज ‘420’ में देखा गया. सोहेल ने ‘गुलाब जामुन’, ‘जंगल’, ‘फैमिली क्राइसिस’ और ‘लीडर’ सहित कई पॉपुलर फिल्मों-शोज में काम करके बांग्लादेश में अपनी खास पहचान बनाई थी. आखिरी बार एक्टर को स्क्रीन पर फिल्म ‘आंटो नगर’ में देखा गया. जबकि अब वो नसीब में नजर आने वाले थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *