आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इसमें 939 भारतीय खिलाड़ी और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी हैं. बता दें कि ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन या चुना है. अब कुल 66 स्लॉट (जिनमें 25 विदेशी स्लॉट शामिल हैं) भरे जाने बाकी हैं.
IPL 2027 प्लेयर्स ऑक्शन में किस देश के कितने खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है. इसमें ये भी बताया गया है कि कितने कैप्ड और अनकैप्ड इंडियन और ओवरसीज प्लेयर्स हैं.
कुल 184 कैप्ड खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया है. अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 994 है. इसके आलावा 42 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं. अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय हैं, इसमें 127 ऐसे प्लेयर्स हैं जो IPL के संस्करणों में खेल चुके हैं.
ऑक्शन में नाम रजिस्टर करवाने वाले ओवरसीज प्लेयर्स में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के हैं. ऑस्ट्रेलिया के कुल 53 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इसके बाद साउथ अफ्रीका है, जिनके 40 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. वेस्टइंडीज के 36 और न्यूजीलैंड के 25 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. बीसीसीआई ने हर देश के कितने खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, उसकी लिस्ट और कैटेगरी की लिस्ट जारी की है. बोर्ड ने ये भी बताया है कि किस तारीख को प्लेयर्स के नामों की लिस्ट जारी होगी.
1,220 खिलाड़ियों को 6 कैटेगरी में बांटा गया है
- कैप्ड भारतीय प्लेयर्स- 14
- कैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर्स- 170
- एसोसिएट देशों के प्लेयर्स- 42
- वे अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स जो पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं- 127
- अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स- 798
- अनकैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर्स- 69
किस देश के कितने खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर
- भारत- 939
- ऑस्ट्रेलिया- 53
- दक्षिण अफ्रीका- 40
- वेस्टइंडीज- 36
- न्यूजीलैंड- 25
- अफगानिस्तान- 23
- श्रीलंका- 21
- इंग्लैंड- 16
- बांग्लादेश- 12
- आयरलैंड- 7
- जिम्बाब्वे- 6
- अमेरिका- 13
- यूएई- 10
- नेपाल- 10
- नीदरलैंड- 3
- कनाडा- 2
- जापान- 2
- स्कॉटलैंड- 2
4 दिसंबर को जारी होगी प्लेयर्स लिस्ट
आईपीएल ऑक्शन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए खिलाड़ियों में से फ्रेंचाइजियां उनके नाम देंगी, जिन्हें वह अंतिम प्लेयर पूल में शामिल करवाने पर विचार करवाना चाहती हैं. अंतिम ऑक्शन लिस्ट, प्लेयर्स के नाम और उनके बेस प्राइस के साथ 4 दिसंबर, 2026 को जारी होगी. बता दें कि ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है.
यह भी पढ़ें- कब, कितने बजे है भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप सेमीफाइनल, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
