Headlines

ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, दूसरे स्थान पर पहुंचे; रोहित शर्मा को नुकसान


जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है. टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह ने 3 पायदान की छलांग लगाई है. वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. डेरिल मिचेल दूसरे और तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. बेन डकेट 3 पायदान ऊपर आकर चौथे स्थान पर आ गए. रोहित शर्मा टॉप-5 से बाहर हो गए हैं.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 5 विकेट लिए थे. पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे. उन्होंने दोनों पारियों में टॉप लैथम को पहली पारी में शून्य पर आउट किया था. हालांकि भारत इस मैच को जीत नहीं सका, ये ड्रा पर खत्म हुआ. बुमराह ने रैंकिंग में 3 पायदान की छलांग लगाई है.

स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं. उनकी रेटिंग 881 की है, जो उनके करियर की बेस्ट रेटिंग है. जसप्रीत बुमराह पांचवें से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनकी 856 रेटिंग है. इंग्लैंड के ओली रॉबिंसन 2 पायदान ऊपर आकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए. उनकी रेटिंग बुमराह के बराबर ही है.

आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग के टॉप -5 में 1 बदलाव हुआ है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा चौथे से तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड तीसरे से चौथे नंबर पर पहुंच गए. नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज हैरी ब्रूक बने हुए हैं.

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-5 क्रम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन 440 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर है. रवींद्र जडेजा 414 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर (294) तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज (276) चौथे और साइमन हार्मर (254) पांचवें नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL ऑक्शन में 1,220 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, BCCI ने जारी की आधिकारिक लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *