Headlines

ICU Bed Availability: सरकारी अस्पताल में ICU बेड खाली हैं या नहीं, ऐप से चलेगा पता


अस्पताल में किसी मरीज की हालत गंभीर होने पर परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही समय पर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की होती है. खासकर जब मरीज को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है, तब परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक बेड की तलाश में भटकते रहते हैं. कई बार इस भागदौड़ में कीमती समय भी निकल जाता है. ऐसे में अगर घर बैठे मोबाइल पर ही यह जानकारी मिल जाए कि किस अस्पताल में आईसीयू का बेड खाली है, तो मरीज और उसके परिवार दोनों को बड़ी राहत मिल सकती है.

इसी परेशानी को कम करने के लिए दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग एक नई डिजिटल सुविधा पर काम कर रहा है. इसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी हासिल की जा सकेगी. इसका उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेड की स्थिति बताना है, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े.

39 सरकारी अस्पतालों की मिलेगी जानकारी

इस प्रस्तावित सुविधा के तहत दिल्ली सरकार के सभी 39 सरकारी अस्पतालों के आईसीयू बेड की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी है. मरीजों को यह जानने में मदद मिलेगी कि संबंधित अस्पताल में कितने बेड हैं और उनमें से कितने खाली हैं. इसके अलावा दिल्ली में सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों के EWS कोटे के आईसीयू बेड की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के ऑनलाइन डैशबोर्ड पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

पहले से मौजूद है ऑनलाइन डैशबोर्ड

दिल्ली में आईसीयू बेड की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का ऑनलाइन डैशबोर्ड पहले से काम कर रहा है. इसे विभाग की वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. यहां अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति देखी जा सकती है. हालांकि कोरोना महामारी के दौरान आईसीयू बेड की जानकारी देने के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी शुरू की गई थी. बाद में इस ऐप पर नियमित अपडेट मिलना बंद हो गया. अब स्वास्थ्य विभाग इसे नए सिरे से बेहतर तरीके से शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि जरूरत के समय लोगों को जानकारी प्राप्त करने में परेशानी न हो.

EWS मरीजों को भी होगा फायदा

दिल्ली सरकार की इस डिजिटल पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के मरीज भी हैं. इस योजना के तहत पात्र मरीजों को कुछ निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. सरकार ऐसे अस्पतालों में उपलब्ध ईडब्ल्यूएस बेड की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है.

यह भी पढ़ें: Air Pollution: क्या किडनी को भी खराब कर रहा पॉल्यूशन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *