Headlines

चीन के स्पेस मिशन में पाक की एंट्री! शेनझोउ-24 से रवाना हुआ पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट


चीन ने बुधवार (25 नवंबर 2026) को मानवयुक्त स्पेसक्राफ्ट यान शेनझोउ-24 को लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान के मोहम्मद जीशान अली समेत 3 एस्ट्रोनॉट सवार हैं. अली चीन के मानवयुक्त स्पेस प्रोग्राम में भाग लेने वाले पहले विदेशी एस्ट्रोनॉट हैं. लॉन्ग मार्च-2F वाहक रॉकेट की मदद से स्पेसक्राफ्ट को चीन स्थित जीक्यूआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रवाना किया गया. अधिकारियों ने लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद इसे सफल घोषित कर दिया. 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक एस्ट्रोनॉट के दल में मिशन कमांडर और स्पेसक्राफ्ट के पायलट तांग होंगबो, फ्लाइट इंजीनियर वू यी और अली शामिल हैं. अली करीब 1 सप्ताह के बाद शेनझोउ-23 स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटेंगे, जबकि चीनी एस्ट्रोनॉट आमतौर पर स्पेस स्टेशन पर करीब 6 महीने बिताते हैं.

चीन ने अपना स्पेस स्टेशन उस समय विकसित किया था, जब उसके स्पेस प्रोग्राम में चीनी सेना PLA की भागीदारी को लेकर चिंताओं के कारण कथित तौर पर उसे इंटरनेशनल स्पेस  स्टेशन (ISS) से दूर रखा गया था.

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की खासियत

चीन वर्तमान में दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो खुद के स्पेस स्टेशन का संचालन कर रहा है. उसका स्पेस स्टेशन 2022 से काम कर रहा है.  फुटबॉल के मैदान के आकार वाले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की तुलना में तियांगोंग छोटा है. साल 1998 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लॉन्च के बाद से अलग-अलग देशों के एस्ट्रोनॉट वहां 3000 से अधिक प्रयोग कर चुके हैं.

खबरों के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की योजना 2031 की शुरुआत में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सेवामुक्त करने की है. इसके लिए स्पेस स्टेशन को उसकी कक्षा से बाहर निकालने के वास्ते स्पेसएक्स की तरफ से विकसित किए जा रहे एक स्पेसक्राफ्ट की मदद ली जाएगी, ताकि उसे कंट्रोल तरीके से धरती के वायुमंडल में दोबार प्रवेश कराकर दक्षिणी प्रशांत महासागर में गिराया जा सके. 

चीन के अधिकारियों ने क्या बताया

चीन के अधिकारियों ने बताया कि शेनझोउ-24 मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में शेनझोउ-23 के एस्ट्रोनॉट दल की जगह नए दल को तैनात करना, स्पेस स्टेशन का नियमित संचालन सुनिश्चित करना, वैज्ञानिक अनुसंधान, रखरखाव और वैज्ञानिक उपकरणों का परीक्षण करना शामिल है. इस मिशन के दौरान 90 से अधिक प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण किए जाने की योजना है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *