Headlines

Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी


शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे हैं. एक्टर के पिता वेंटिलेटर पर एडमिट थे तो वहीं दीपिका कैंसर से जूझ रही हैं. ऐसे में अब शोएब ने वाइफ दीपिका कक्कड़ और पिता की हेल्थ का अपडेट शेयर किया है. टीवी एक्टर ने बताया कि दीपिका का इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ जानकारी साझा की.

दरअसल, शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपना यूट्यूब पर व्लॉग शेयर किया है. इसमें वो जानकारी दे रहे हैं, ‘जैसा कि मैंने कहा था कि दीपिका का इम्यूनो शुरू होने वाला है तो वो अब शुरू हो चुका है और चल रहा है. अभी मैं कोकिला से यहां आया हूं और 3-4 घंटे तक चलेगा. तब तक हम यहां रहेंगे. फिर मैं वापस वहां निकलूंगा.’

यह भी पढ़ें: राम चरण की ‘पेद्दी’ का सेटरडे धमाका, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

कैसे हैं शोएब इब्राहिम के पिता?

इसके साथ ही शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में पिता की हेल्थ का भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘वो भी अब पहले से ठीक हैं. वो दिन प्रतिदिन सही हो रहे हैं. लेकिन कुछ चीजें आसान नहीं होती हैं और वो टाइम लेती हैं तो वो सही हो जाएंगे. उनकी हालत अभी स्टेबल है.’ शोएब ने बताया कि उनके पिता बात करने लगे हैं और करीब 10 दिन बाद उनकी आवाज सुनी. उनकी स्पीच थेरेपी भी जा रही है. एक्टर ने कहा, ‘पिछले दो तीन दिनों से लग रहा है कि चीजें ठीक हो रही हैं और अच्छा लग रहा है. डॉक्टर का कहना है कि मंडे तक उन्हें आईसीयू से शिफ्ट किया जा सकता है. लेकिन अभी वो हॉस्पिटल में ही रहेंगे.’ 

यह भी पढ़ें: CJP Protest के सपोर्ट में आईं ऋचा चड्ढा, प्रकाश राज समेत इन सेलेब्स का भी मिला समर्थन

दीपिका की सर्जरी की अफवाहों को किया खारिज

इतना ही नहीं, शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दीपिका की सर्जरी वाली अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया, ‘मुझे कई मैसेज आए, जिनमें पूछा गया था कि क्या दीपिका की सर्जरी होगी. लेकिन ऐसा नहीं है. डॉक्टरों ने अभी तक सर्जरी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है और हमें भी नहीं बताया गया है कि इसकी जरूरत होगी या नहीं. मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आईं या किसने फैलाईं. फिलहाल सर्जरी को लेकर कोई अपडेट नहीं है. अभी वह इम्यूनोथेरेपी ले रही हैं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *