टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. जहां ‘अनुपमा’ में अनुपमा की तबीयत बिगड़ जाएगी, वहीं ‘वसुधा’ में देव के एक फैसले से कहानी नया मोड़ लेगी. दूसरी तरफ ‘गंगा माई की बेटियां’ में सहाना को बदनाम करने की साजिश रची जाएगी, जबकि ‘तुम से तुम तक’ में अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ेंगी. आइए जानते हैं इन शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा गौतम की फर्जी लोन वाली चाल का पर्दाफाश कर देगी और उसका प्लान फेल हो जाएगा. वहीं, गणेश उत्सव के चंदे के नाम पर कुछ लड़के अनुपमा से 21 हजार रुपये की मांग करेंगे, जिसके बाद वो उन्हें तीन आसान सवालों का जवाब देने का चैलेंज देगी. दूसरी तरफ, पैसों और जिम्मेदारियों को लेकर तोशू की बदतमीजी भी देखने को मिलेगी. लगातार काम के तनाव के बीच अनुपमा को अचानक चक्कर आ जाएगा और उसकी तबीयत बिगड़ जाएगी.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. देव एक ऐसा कदम उठाएगा, जिसे देखकर वसुधा पूरी तरह हैरान रह जाएगी. दरअसल, देव फूल को मंगलसूत्र देता नजर आएगा. देव के इस कदम से वसुधा और देव के रिश्ते में नया मोड़ आएगा और घर का माहौल भी बदल जाएगा. देव की इस हरकत से वसुधा काफी इमोशनल हो जाएगी. वहीं, चंद्रिका देवी के फैसलों के बीच देव का ये कदम कहानी को किस दिशा में ले जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें:- समंदर किनारे मंगेतर करण धनक संग रोमांटिक हुईं जिया शंकर, शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में सहाना को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. घर के विरोधी उसे बदनाम करने के लिए एक खतरनाक साजिश रचते नजर आएंगे. इसके लिए फर्जी मैसेज और डुप्लीकेट सिम का सहारा लिया जाएगा, ताकि सहाना का किसी ‘काली’ नाम के शख्स के साथ अफेयर साबित किया जा सके. इतना ही नहीं, मैसेज के जरिए सहाना पर अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटाने का आरोप लगाने की भी कोशिश होगी. अब देखना होगा कि क्या गंगा माई की बेटियां समय रहते इस साजिश का पर्दाफाश कर पाएंगी या सहाना इस जाल में फंस जाएगी.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. शो में नील की एंट्री के बाद अनु की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. वहीं, मीरा और झेंडे एक बार फिर हाथ मिला लेंगे और अनु-आर्यवर्धन के बीच गलतफहमियां पैदा करने की साजिश रचेंगे. दूसरी तरफ, राजनंदिनी की मौत से जुड़ा रहस्य भी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है. मीरा और मानसी पर मंडरा रहा खतरा आने वाले एपिसोड में क्या नया खेल रचेगा, ये देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें:- पहली बार कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, एक्टर बोले- ‘बप्पा के आशीर्वाद से…’
