Headlines

Bride Dancing Viral Video: जयमाला छोड़ डांस करने में मगन थी दुल्हन, दूल्हा वापस ले गया बारात, देखें वीडियो


Bride Dancing Viral Video: शादी बारात में आपने बारातियों को तो नाचते गाते सुना होगा, लेकिन क्या आपने सुना है शादी के रस्म को छोड़कर दुल्हन ही अपनी सखियों के साथ नाचने गाने लगी. ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो में देखने को मिल रहा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह मामला हरियाणा के कैथल का है, जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन जयमाला की रस्म छोड़कर डांस करने में इतनी व्यस्त हो गई कि मामला बिगड़ गया.

वायरल वीडियो में लाल रंग के लहंगे में सजी दुल्हन स्टेज के पास डांस करती नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ परिवार के लोग उसे जयमाला के लिए बुलाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो देखने वाले लोगों का कहना है कि दुल्हन अपनी ही मस्ती में डूबी हुई थी और बार-बार बुलाने के बाद भी रस्म के लिए आगे नहीं आई. 

दुल्हन का अंदाज देखकर नाराज हुआ दूल्हा 

वायरल दावे के मुताबिक, दूल्हे और उसके परिवार को दुल्हन का यह व्यवहार पसंद नहीं आया. कहा जा रहा है कि शादी जैसे अहम मौके पर दुल्हन का लगातार डांस करना और जयमाला की रस्म को नजरअंदाज करना दूल्हे पक्ष को गलत लगा. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही जानकारी के अनुसार, बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे पक्ष ने वहीं शादी रद्द करने का फैसला कर लिया और बारात वापस लेकर चला गया. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस फैसले पर भी खुलकर अपनी राय दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा

सोशल मीडिया पर दूल्हे के फैसले को मिल रहा समर्थन

वीडियो के नीचे हजारों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर वे दूल्हे की जगह होते तो वही फैसला लेते. कुछ लोगों ने दुल्हन के व्यवहार को “रेड फ्लैग” बताया और कहा कि शादी जैसे मौके पर जिम्मेदारी और गंभीरता भी जरूरी होती है. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि सोशल मीडिया और रील्स के दौर में कई लोग असली रिश्तों से ज्यादा दिखावे पर ध्यान देने लगे हैं. ऐसे लोगों का कहना है कि दूल्हे ने समय रहते बड़ा फैसला लेकर खुद को भविष्य की परेशानी से बचा लिया. 

यह भी पढ़ेंः  Video: एकदम बदहाल है पाकिस्तान रेलवे, ट्रेन पर चूने से लिखना पड़ रहा नाम, यात्रियों ने लिया आड़े हाथ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *