Headlines

7250 रुपये किलो बिक रही भिंडी! अमेरिका में सब्जी का भाव देखकर चकराया भारतीय शख्स का सिर, वीडियो वायरल


हम भारतीयों के घरों में भिंडी एक बेहद साधारण और सस्ती सब्जी मानी जाती है, जिसे हफ्ते में एक-दो बार तो हर घर में बना ही लिया जाता है. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि यही मामूली सी भिंडी विदेश जाकर ‘लक्जरी’ आइटम बन सकती है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय शख्स अमेरिका के एक बड़े सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत देखकर हैरान रह जाता है. जब उसने वहां मिल रही भिंडी के दाम को भारतीय रुपयों में बदला, तो उसके होश ही उड़ गए.

सिर्फ 85 ग्राम भिंडी की कीमत 600 रुपये किलो

यह मजेदार वीडियो आशीष आहूजा नाम के एक डिजिटल क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में आशीष अमेरिका के एक मॉल में खड़े हैं और उनके हाथ में पकी हुई क्रिस्पी भिंडी का एक छोटा सा डिब्बा है. आशीष बताते हैं, “दोस्तों, मैं आपको एक बहुत ही मजेदार चीज दिखाता हूं. भारत में जिस भिंडी से हम रोज सब्जी बनाते हैं, अमेरिका में वही भिंडी स्नैक्स की तरह बिक रही है. इसे अच्छे से फ्राई करके मसालेदार बनाया गया है. लेकिन इसका दाम तो देखिए. यह छोटा सा डिब्बा 6.50 डॉलर का है, यानी भारतीय रुपयों में पूरे 600 रुपये. और इसमें भिंडी कितनी है? सिर्फ 85 ग्राम.”

1 किलो भिंडी का दाम जानकर आ जाएंगे चक्कर

आशीष ने आगे हिसाब लगाकर बताया कि अगर इस भाव से कोई 1 किलोग्राम भिंडी का यह स्नैक खरीदेगा, तो उसे लगभग 7,250 रुपये चुकाने होंगे. उन्होंने हंसते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हम भारत में भिंडी को एक बहुत ही साधारण सब्जी मानकर बड़े हुए हैं. लेकिन अमेरिका में इसे फ्राई करके, सुंदर से पैकेट में बंद करके ‘प्रीमियम स्नैक’ की तरह शेल्फ पर सजा दिया गया है. यह तो आलू के चिप्स से भी बहुत ज्यादा महंगी है. ऐसा लगता है कि भिंडी अब हमसे अपनी ‘पर्सनालिटी का टैक्स’ वसूल रही है. किसी ने भिंडी को बताया ही नहीं कि वह इतनी महंगी भी हो सकती है.”

विदेश में क्यों इतनी महंगी है भिंडी?

इंटरनेट पर अब तक इस वीडियो को 2 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय सब्जियों की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए होती है क्योंकि वहां इनकी पैदावार बहुत कम होती है. भारत से वहां सब्जियां भेजने में ट्रांसपोर्ट का खर्च ज्यादा आता है और वहां इसकी मांग भी कम होती है. इसके अलावा, जब किसी साधारण चीज को अच्छे से पकाकर, पैकेट में पैक करके बेचा जाता है, तो उसकी कीमत अपने आप कई गुना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा

वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हुए लोग

भिंडी की यह कीमत देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने बड़े ही मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भारत में इस मसाले वाली भिंडी की कीमत ज्यादा से ज्यादा 20 रुपये होगी. हमारे यहां का कोई अमीर आदमी भी इसे 600 रुपये में कभी नहीं खरीदेगा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह अमेरिकियों के लिए महंगी नहीं है, क्योंकि वहां लोगों की कमाई बहुत ज्यादा होती है और वे इसे एक हेल्दी स्नैक मानते हैं.”

यह भी पढ़ें: Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर के बर्थडे पर सचिन ने गिफ्ट कर दी कार, आंखों पर पट्टी बांधकर दिया सरप्राइज; देखें वीडियो 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *