Headlines

Vedang Raina Upcoming Film: वेदांग रैना की नई फिल्म में दिखेंगी नाओमिका सरन, आया एक नया ट्विस्ट


बॉलीवुड में इन दिनों नई जोड़ियों और नई कहानियों को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच एक्टर वेदांग रैना की आने वाली फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. जिनकी अपकमिंग फिल्म चर्चा में है. अब फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है. बताया जा रहा है कि फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और मिस्ट्री का तड़का देखने को मिलेगा.

फिल्म में प्रगति श्रीवास्तव की हुई एंट्री

अब तक चर्चा थी कि इस फिल्म में वेदांग के साथ नओमिका सरन नजर आएंगी, लेकिन अब खबर है कि फिल्म में एक और एक्ट्रेस प्रगति श्रीवास्तव की भी एंट्री हो गई है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म रोमांस, कॉमेडी और रहस्य से भरपूर होगी और इसकी कहानी में दोनों एक्ट्रेसेस की महत्वपूर्ण रोल होगी.

ये भी पढे़ं: ‘कुछ फिल्मों की कुंडली होती है…’, ‘नो एंट्री 2’ की देरी पर बोले फिल्ममेकर अनीस बज्मी

मैडॉक फिल्म्स कर रहा है प्रोड्यूस

जानकारी के मुताबिक, फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है. फिल्म का प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स कर रहा है. वहीं डायरेक्टर की जिम्मेदारी जगदीप सिद्धू पर हैं. फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें एक दिलचस्प प्रेम कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें कई रोमांचक मोड़ होंगे.

वेदांग की जिंदगी में दिखेंगी दो लव स्टोरी

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, प्रगति श्रीवास्तव का किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण किरदार निभाएगा. बताया जा रहा है कि फिल्म में वेदांग रैना के किरदार की जिंदगी में दो अलग-अलग प्रेम संबंध देखने को मिलेंगे. एक ओर नाओमिका सरन का किरदार होगा और दूसरी ओर प्रगति श्रीवास्तव का. ऐसे में फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ रही है.

शूटिंग लगभग पूरी

सूत्र ने बताया कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है. केवल कुछ दिनों का काम बाकी है. इसके बाद निर्माण कार्य और अन्य तैयारियां पूरी की जाएंगी. माना जा रहा है कि फिल्म को साल 2026 के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है.

प्रगति श्रीवास्तव पहले भी कर चुकी हैं कई प्रोजेक्ट्स

प्रगति श्रीवास्तव की बात करें तो इससे पहले उन्होंने साउथ फिल्मों में काम किया है और धीरे-धीरे हिंदी फिल्म जगत में भी अपनी पहचान बना रही हैं. वह पहले प्रकाश झा की ‘जनादेश’ और आनंद एल राय की ‘नखरेवाली’ में काम कर चुकी हैं. अब इस नई फिल्म के जरिए वह बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने आएंगी.

नाओमिका सरन को लेकर भी है चर्चा

दूसरी ओर, नाओमिका सरन भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. वो हिंदी फिल्म जगत के बेहद चर्चित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. नाओमिका, हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले राजेश खन्ना और मशहूर एक्ट्रेस डिपंल कपाड़िया की नातिन हैं. उनकी मां रिंकी खन्ना भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ऐसे में नाओमिका की फिल्मी शुरुआत को लेकर पहले से ही काफी चर्चा बनी हुई है.

ये भी पढे़ं: मंडे को फिर ‘पेद्दी’ का बजा डंका, धीमी पड़ी ‘है जवानी…’ की रफ्तार, जानें- ‘बंदर’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

वेदांग रैना की दूसरी फिल्म भी चर्चा में

वहीं वेदांग रैना भी अपने करियर के महत्वपूर्ण दौर में हैं. उनकी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैं वारस आऊंगा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *