Headlines

पापा नहीं मानेंगे, लड़की की बात सुन प्रेमी ने चलती ट्रेन में भर दी मांग- वीडियो वायरल


चलती ट्रेन में यात्रियों को ऐसा सीन देखने को मिला कि लोग कुछ देर के लिए हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक अचानक अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर देता है. तभी लड़की मुस्कुराते हुए कहती है, “मेरे पापा नहीं मानेंगे.” बस…यहीं से वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी. कोई इसे प्यार की जीत बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भाई, ट्रेन में टिकट कटवाने आए थे या शादी करने. हालांकि, वीडियो कहां का है और इसमें दिख रहे कपल की पहचान क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

चलती ट्रेन बनी शादी का मंडप

वायरल वीडियो में एक युवक और युवती ट्रेन में साथ बैठे नजर आते हैं. कुछ ही पल बाद युवक जेब से सिंदूर निकालता है और युवती की मांग में भर देता है. जैसे ही सिंदूर भरता है, लड़की कहती है, “मेरे पापा नहीं मानेंगे.” यह सुनते ही आसपास बैठे लोग भी दोनों को देखने लगते हैं. किसी यात्री ने इस पूरे पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.

वीडियो का सच अभी भी रहस्य

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कब और कहां की है. न ही दोनों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि हुई है. इसलिए वीडियो को लेकर किए जा रहे अलग-अलग दावों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. हालांकि कुछ भी हो, वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और अब यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को @AnjaliLearn नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जब बाप नहीं मानेगा तो सिंदूर क्यों भरवा लिया दीदी. एक और यूजर ने लिखा…बड़े खतरनाक लोग हैं, बगैर शादी पति पत्नी बने बैठे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ड्रामा है ये सब, दोनों की शादी अलग अलग होगी देख लेना.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *