Headlines

ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 


ICC T20I Rankings, Ishan Kishan on Top: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कमाल करते हुए टी20 रैंकिंग में नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (01 जुलाई) को ताजा रैकिंग जारी की, जिसमें ईशान किशन टी20 के अंदर के अंदर टॉप में दिखे. 

ईशान ने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से नंबर-1 का पायदान छीना, जो अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. ईशान की रेटिंग 876 हो गई है, जबकि अभिषेक की रेटिंग 869 की है. टॉप रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी मौजूद हैं, जो तीसरे पायदान पर हैं. उनकी रेटिंग 848 की है. हालांकि ताजा रैंकिंग में उनकी पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

आगे बढ़ते हुए इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 792 रेटिंग के साथ चौथे और श्रीलंका के पथुम निसांका 751 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर हैं. इस तरह रैंकिंग के टॉप-5 पायदान पर भारत के दो, पाकिस्तान का एक, इंग्लैंड का एक और श्रीलंका का एक खिलाड़ी शामिल है. 

सूर्यकुमार यादव को हुआ नुकसान 

पहले 7वें पायदान पर मौजूद सूर्यकुमार यादव 8वें पायदान पर खिसक गए हैं. बता दें कि कप्तानी जाने के साथ सूर्या टीम इंडिया से भी बाहर हो गए हैं. टीम में उनकी वापसी की भी उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है. टॉप-10 के अंदर कुल 4 भारतीय बल्लेबाज हैं. इसमें छठे नंबर के तिलक वर्मा भी मौजूद हैं. 

बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान 

बॉलिंग की टी20 रैंकिंग पर नजर डालें, तो उसमें भी भारतीय खिलाड़ी को नुकसान होता दिखा. टॉप-5 के अंदर मौजूदा इकलौते भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. अब वरुण की रेटिंग 725 की है. वहीं पहले 5वें नंबर पर मौजूद भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह छठे पायदान पर खिसक गए हैं. बुमराह की रेटिंग 688 की है. वरुण और बुमराह बॉलिंग की रैंकिंग में टॉप-10 के अंदर मौजूद सिर्फ दो ही भारतीय हैं.  

 

यह भी पढ़ें: Cheteshwar Pujara: MCC की लाइफ टाइम मेंबरशिप से चेतेश्वर पुजारा को किया गया सम्मानित, जानिए स्टार क्रिकेटर ने क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *