Headlines

‘मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो…’, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- ‘सारा संसार दुखी है’


Diljit Dosanjh On Cockroach Janta Party Protest: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने किसी ना किसी बयान या फिर कॉन्सर्ट्स के साथ ही फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. इन दिनों वो फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की वजह से सुर्खियों में हैं. इसी बीच अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ खास बात की और इसी बीच दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर रिएक्शन देने से इनका कर दिया और कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.

दरअसल, दिलजीत दोसांझ हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए है और इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए. इसी बातचीत में एक्टर और सिंगर से दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर से इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत

लाइव वीडियो में दिलजीत दोसांझ कहते हैं, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट पर कहां चल गया, ब्रो मुझे दूर ही रखो प्रोटेस्ट जैसी चीजों से. मैं एक आर्टिस्ट हूं. मैं थोड़ी ना नेता हूं. सारा कुछ लाइफ में कभी नहीं ठीक हो सकता. इस दुनिया में सारा कुछ नहीं ठीक हो सकता है. दुखी है सारा संसार,जो सुखी है नाम बता दो, जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं ना उन्हें भी मुबारक और जिनके लिए प्रोटेस्ट हो रहा है उन्हें भी मुबारक, मुझे पता नहीं.’

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा साउथ की 5 फिल्मों-सीरीज का धमाका, एक्शन-हॉरर का मिलेगा फुल डोज

क्यों प्रोटेस्ट कर रही कॉकरोच जनता पार्टी?

बहरहाल, अगर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बारे में बात की जाए तो दिल्ली के जंतर मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है. ये विरोध पेपर लीक और अन्य कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और वो केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘लॉक अप’ सीजन 1 से 25 करोड़ ले गई थीं कंगना रनौत! एक एपिसोड की थी इतनी तगड़ी फीस

इसके अलावा अगर दिलजीत दोसांझ के प्रोफेशनल  फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 21 दिनों में 51.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *