Headlines

राजस्थान: 5 शहरों के मेयर का चुनाव आज, 268 निकायों के अध्यक्ष पर भी फैसला


राजस्थान में आज (सोमवार, 21 सितंबर) को पांच नगर निगमों के मेयर का चुनाव होना है. साथ ही, 268 नगर निकायों के अध्यक्षों के नाम पर भी फैसला होगा. इसके लिए सुबह 10.00 बजे से वोटिंग शुरू होगी. चार घंटे तक मतदान चलेगा और दोपहर 2.00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा. इसके बाद वोटों की गिनती होगी और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. 

इसके अलावा, राजधानी जयपुर के साथ ही जोधपुर और कोटा शहरों के मेयर का चुनाव 25 सितंबर को होगा. बताया जा रहा है कि ज्यादातर निकायों में सत्ता की चाभी निर्दलीय पार्षदों के हाथ है.

जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार

अशोक गहलोत ने लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में आज होने वाले नगर निकायों के प्रमुखों के चुनाव की वोटिंग से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अशोक गहलोत में सोशल मीडिया पर लिखा है- बीजेपी अब लोकतंत्र की हत्या में सिर्फ राजस्थान पुलिस को ही नहीं, हरियाणा पुलिस को भी शामिल कर चुकी है. हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक की गिरफ्तारी, प्रदेश भर में कई कांग्रेस पार्षदों को पुलिस-एसीबी के नोटिस और धमकियां, यह सब कम नहीं था कि अब तिजारा के कांग्रेस पार्षदों को, जो कल वोट डालने आ रहे थे, हरियाणा के पंचकुला में रोक लिया गया, और पूर्व विधायक श्री संदीप यादव को गुड़गांव में बिना किसी कारण हिरासत में ले लिया गया.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पार्षदों के फोटो पहले से ही हरियाणा पुलिस के पास मौजूद थे, और चेहरे देख-देखकर उन्हें बाकी कार्यकर्ताओं से अलग किया जा रहा था. यह कोई सामान्य चेकिंग नहीं, बल्कि पूरी तरह सुनियोजित और टारगेटेड कार्रवाई थी. 

ऐसा जानकारी में आया है कि यह सारी कार्रवाई राजस्थान के मुख्यमंत्री के कहने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा करवाई जा रही है. अगर ऐसा नहीं है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने आ रहे इन पार्षदों को स्वयं की इच्छा अनुसार आने देना सुनिश्चित करें. राज्य निर्वाचन आयोग भी इसके लिए आवश्यक कदम उठाए. हरियाणा के मुख्यमंत्री का दूसरे राज्य की चुनाव प्रक्रिया में इस तरह बाधा डालना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है.

अजमेर: टोल टैक्स न देने पर विवाद, 12 गाड़ियों से आए बदमाशों ने की गोलीबारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *