सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग आजकल तरह-तरह के वीडियो बनाते नजर आते हैं. कभी कोई चलती गाड़ी पर स्टंट करता है तो कभी सड़क पर ऐसी हरकत करता दिखाई देता है, जिसे देखकर दूसरे लोग भी हैरान रह जाते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक स्कूटी पर कुछ अलग करने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो में युवक सामान्य तरीके से बैठकर स्कूटी चलाने के बजाय सीट पर लेटा हुआ दिखाई देता है. वह इसी हालत में स्कूटी को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है और पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस तरह रील बनाने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं.
सीट पर लेटकर स्कूटी चलाता दिखा युवक
वायरल वीडियो में एक शख्स स्कूटी की सीट पर रोजमर्रा के तरीके से बैठने के बजाय लेटकर उसे चलाता दिखाई देता है. वीडियो में उसका शरीर स्कूटी की सीट पर आगे की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है, जबकि उसके पैर पीछे की ओर हवा में उड़ते दिखाई देते हैं. इस दौरान वह स्कूटी के हैंडल को पकड़े हुए स्कूटी को सड़क पर आगे बढ़ाता रहता है. पहली नजर में ही यह अंदाज काफी अलग और जोखिम भरा दिखाई देता है, क्योंकि इस तरह शरीर की पोजीशन बदलने से वाहन को संभालना सामान्य तरीके से चलाने की तुलना में आमतौर पर मुश्किल हो जाता है.
देखिये इसकी बेवकूफी भरी हरकत
लाइक और व्यूज तो वापस आ सकते हैं, पर जिंदगी नहीं।
बिना हेलमेट, बिना सेफ्टी गियर्स और मोटरसाइकिल पर ‘सुपरमैन’ स्टंट करने की यह बेवकूफी भारी पड़ सकती है।
ऐसे जानलेवा स्टंट्स को बढ़ावा न दें। जिम्मेदार बनें, सुरक्षित रहें 👇 pic.twitter.com/UPD4qEKXht
— Dr. Sandeep (@Dr_sandeep01) September 19, 2026
यह भी पढ़ें : स्कूटी की सीट पर फंसाई बेंच और बना दी रेलगाड़ी, जुगाड़ देखकर यूजर्स हैरान
वीडियो देखकर यूजर्स ने उठाए सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए और युवक के इस अंदाज पर नाराजगी जताई. कुछ यूजर्स ने मजेदार अंदाज में लिखा कि रील बनाने के चक्कर में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. एक यूजर ने लिखा शक्तिमान आ गया. एक और यूजर लिखता है फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करते है. वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि अगर इसी दौरान स्कूटी का बैलेंस बिगड़ जाता तो क्या होता. एक यूजर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की वीडियो के लिए अपनी सुरक्षा को खतरे में डालना सही नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने इसे स्टंट बताते हुए ऐसे वीडियो को बढ़ावा न देने की बात भी कही.
वायरल होने के बाद फिर चर्चा में आया रील का क्रेज
इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किए जाने वाले अजीबोगरीब स्टंट की चर्चा शुरू कर दी है. इंटरनेट पर अलग दिखने वाली रील को लोग जल्दी नोटिस करते हैं और इसी वजह से कुछ लोग सामान्य काम को भी अलग तरीके से करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, सड़क पर किसी भी तरह का स्टंट करते समय अपनी और आसपास के लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. वायरल वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं, लेकिन युवक ने यह वीडियो किस जगह बनाया और इसके पीछे उसका क्या मकसद था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें : रानू मंडल ने गाया आइटम सॉन्ग, कांटा लगा पर झूमा पूरा इंटरनेट
