Headlines

पाकिस्तान की अनपढ़ पुलिस, विदेशी टूरिस्ट की अंग्रेजी नहीं समझ पाए अधिकारी


सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के नए नए कारनामे आए दिन वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसने तो हद ही कर दी है. वीडियो में एक विदेशी टूरिस्ट पाकिस्तान पुलिस के आला अधिकारियों से बात करता दिखाई दे रहा है लेकिन हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान के आला अधिकारी उस विदेशी पर्यटक की सीधी साधी अंग्रेजी भी समझ नहीं पाते. इस शर्मनाक घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स भी पाकिस्तानी पुलिस की मौज लेते दिखाई दे रहे हैं.

सीधी सी अंग्रेजी नहीं समझ पाए पाक पुलिस के अधिकारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी पर्यटक पाकिस्तान की सैर पर आया है और उसका सामना वहां की पुलिस से हो जाता है. वह एक खुली जगह बैठकर चाय पीता दिखाई दे रहा है तभी उससे बातचीत करने के लिए पुलिस के कुछ अफसर और कर्मचारी आ जाते हैं. इसके बाद बातचीत जब शुरू होती है तो विदेशी पर्यटक पूछता है कि आपमें से पुलिस कमांडर चीफ कौन है इसके बाद पुलिस वाले थोड़े झिझकते हैं और इस बात का जवाब दे देते हैं. लेकिन असली मजेदार नजारा तो अब शुरू होता है.

विदेशी युवक को दोहरानी पड़ी अपनी बात

इसके बाद विदेशी पर्यटक पुलिस कमांडर चीफ से अंग्रेजी में पूछता है कि आपको पुलिस कमांडर चीफ पद पर काम करते हुए कितने साल हो गए. इसके बाद चीफ साहब के तोते उड़ जाते हैं और उन्हें कुछ पल्ले नहीं पड़ता. जिसके बाद वहां खड़ा एक इंस्पेक्टर कहता है कि आप बहुत जल्दी जल्दी बोल रहे हैं थोड़ा स्लो बोलिए. इसके बाद विदेशी युवक उनसे आराम से पूछता है. हद तो तब हो जाती है जब इतनी आसान अंग्रेजी समझने के लिए दूसरी बार में भी पुलिस अफसरों को थोड़ी झिझक होने लगती है लेकिन आखिर में वह विदेशी को जवाब दे ही देते हैं.

यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, चीफ साहब का इस्तीफा ले लो

वीडियो को Neo Shotts नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब चीफ साहब को इस्तीफा देना पड़ेगा. एक और यूजर ने लिखा…बताओ अफसर ही अनपढ़ है तो कांस्टेबल का क्या हाल होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान अपनी हरकतों से कब बाज आएगा, एक से बढ़कर एक लोग बैठे हैं पावर में.

यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *