टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ तक, हर शो में रिश्तों के बीच तनाव और नए खुलासे कहानी को दिलचस्प बनाएंगे. कहीं ब्रेकअप और परिवार में विवाद होगा, तो कहीं सच सामने आने से बड़ा हंगामा मचेगा. आइए जानते हैं इन शोज में क्या-क्या होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में शाह परिवार में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. प्रेरणा के नए घर की शॉपिंग पर परिवार में बहस होगी, वहीं ईशानी और बंकू के रिश्ते में भी दरार आएगी. बंकू ब्रेकअप की बात करेगा, जिससे ईशानी परेशान हो जाएगी. दूसरी तरफ परी के साथ बिजनेस को लेकर भी ईशानी की अनबन होगी. वहीं, गणपति उत्सव के दौरान अनुपमा पर कमेंट करने वाली महिलाओं को ईशानी करारा जवाब देती नजर आएगी.
‘वसुधा’
जी टीवी के शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. सारिका के हाथों बिरजू के अपमान के बाद देव उसके और लाजवंती के सपोर्ट में खड़ा होगा. वहीं, विज्ञापन को लेकर हुई गलतफहमी से परेशान वसुधा घर छोड़ने का फैसला करती है. वो देव को आखिरी फूल देकर हमेशा दोस्त बने रहने का वादा लेती है. इसके बाद रीत के समझाने पर वसुधा माधव के सामने सच बताने का फैसला करेगी. दूसरी तरफ लाजवंती चंद्रिका से बदला लेने के लिए चौहान परिवार के बिजनेस और रुतबे पर अपना हक जमाने की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में आर्यवर्धन के सामने मीरा का असली चेहरा बेनकाब होगा. एक शख्स सबके सामने कबूल करेगा कि मीरा ने ही उसे अनु को टेंडर घोटाले में फंसाने के लिए कहा था. इसके बाद आर्य कॉल रिकॉर्ड्स, टाइमलाइंस और उस शख्स के कबूलनामे के जरिए मीरा के झूठ का पर्दाफाश करेगा. वहीं, हर्ष और आर्य के बीच भी इस पूरे मामले को लेकर बातचीत होगी. दूसरी तरफ अनु के एक चौंकाने वाले फैसले से घर और ऑफिस में मचा हंगामा और बढ़ जाएगा.
‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में इंदु रानी के उकसावे में मुरली की मां कौशल्या एक झूठी कहानी रचेगी और मुरली से कहेगी कि सहाना ने उसे फंसाने के लिए खुद लड्डू में जहर मिलाकर खाया है. इसके बाद मुरली अस्पताल पहुंचकर पुलिस के सामने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाएगा, जिसे सुनकर गंगा माई का गुस्सा फूट पड़ेगा और वो मुरली को थप्पड़ मार देगी. वहीं, जहर खाने की वजह से सहाना कोमा में चली जाएगी. दूसरी तरफ, स्नेहा अपनी बहन से मिलने अस्पताल जाने की कोशिश करेगी, लेकिन दुर्गावती उसे रोक देगी, क्योंकि उसे शक है कि स्नेहा प्रेग्नेंट है.
ये भी पढ़ें:- ‘हनुमान अंश’ ने मंडे को भी छापे करोड़ों, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा कायम, ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल बेहाल
