Headlines

बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान


बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर चल रहे दान और चढ़ावे के कथित गबन के आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

हेमंत द्विवेदी ने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गिनती प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर दिए हैं. तुरंत प्रभाव से एक जांच समिति गठित कर दी गई है, जो जल्द रिपोर्ट सौंपेगी. रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, ‘धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं’

24 घंटे के अंदर उठाए कदम

चेयरमैन ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है क्योंकि लाखों श्रद्धालुओं की बद्री-केदार धाम में गहरी आस्था है. उन्होंने बताया कि सभी जरूरी कदम 24 घंटे के भीतर उठा लिए गए थे.

‘पर्सनल सेक्रेटरी’ पर स्पष्टीकरण

सोशल मीडिया पर “चेयरमैन के पर्सनल सेक्रेटरी” को लेकर चल रही चर्चाओं पर द्विवेदी ने साफ किया कि उनका कोई पर्सनल सेक्रेटरी नहीं है. जिन लोगों का जिक्र हो रहा है, वे सभी मंदिर समिति के नियमित कर्मचारी हैं.

आस्था और पारदर्शिता पर जोर

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करती है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दान-चढ़ावे की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी

चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि बदरी-केदार धाम में दान-चढ़ावे की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी. मंदिर समिति इस मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी. यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आरोपों के बाद आया है. श्रद्धालुओं और राजनीतिक दलों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो.

‘अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के…’, साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *