Headlines

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO


ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. अंतिम नमाज में उनके परिवार के कई सदस्य, राष्ट्रपति, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और शीर्ष धार्मिक नेता शामिल हुए. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके उत्तराधिकारी और मौजूदा सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई की गैरमौजूदगी को लेकर हो रही है. सुरक्षा कारणों के चलते वह सार्वजनिक तौर पर अंतिम संस्कार में नजर नहीं आए.

अंतिम नमाज में शामिल हुए खामेनेई के बेटे
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, अली खामेनेई के बेटों मसूद, मेयसाम और मुस्तफा अंतिम नमाज में शामिल हुए. वहीं, इस दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर अहमद वहीदी भी मौजूद रहे. रिपोर्ट के अनुसार, अली खामेनेई के बेटे और उनके उत्तराधिकारी मोज्तबा खामेनेई अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए.

बताया गया है कि इजरायल की ओर से उन्हें भी निशाना बनाए जाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने को जोखिम भरा माना. इसी वजह से उन्होंने अंतिम संस्कार में सार्वजनिक रूप से हिस्सा नहीं लिया.

शीर्ष धार्मिक नेता ने पढ़ाई अंतिम नमाज
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) के मुताबिक, देश के वरिष्ठ धार्मिक नेता आयतुल्ला जाफर सोभानी ने अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों की अंतिम नमाज अदा कराई.

राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
अंतिम संस्कार में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और न्यायपालिका प्रमुख गुलामहुसैन मोहसनी एजेई भी शामिल हुए. इसके अलावा, आईआरजीसी की कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल क़ानी भी अंतिम नमाज में मौजूद रहे.

तेहरान में हो रही अंतिम संस्कार की रस्में
अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों की अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शनिवार को तेहरान में आयोजित की जा रही हैं. इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Axios से बातचीत में कहा कि उनके और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के रिश्ते अच्छे हैं. ट्रंप ने अपने बारे में बात करते हुए कहा, ‘नेतन्याहू जानते हैं कि बॉस कौन है.’

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों ने बदला रास्ता
इस बीच जहाजों की निगरानी करने वाली कंपनी विंडवर्ड ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे चार जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया. इनमें से दो जहाज वापस लौट गए, जबकि दो अन्य ने ओमान के दक्षिणी समुद्री मार्ग को छोड़कर ईरान के करीब वाले मध्य समुद्री मार्ग की ओर रुख कर लिया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *