Headlines

Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज 23 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हैं.
  • पश्चिमी एशिया में तनाव से कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ीं.
  • भारतीय तेल कंपनियों ने इराक से कच्चा तेल लाना रोका.
  • यह फैसला होर्मुज में बढ़ते सुरक्षा खतरों के कारण लिया.

Petrol-Deisel Rate Today on July 23: आज 23 जुलाई को देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कल के स्तर पर ही बनी हुई हैं. पिछले हफ्ते अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में इस उम्मीद के साथ कुछ कमी आई थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से शिपिंग फिर से शुरू हो जाएगी. हालांकि, अब फिर से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ क्रूड ऑयल की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं.

25 मई के बाद से नहीं बदली कीमत

भारत में 25 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. उस दौरान सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इस क्रम में दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर 102.12 रुपये है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसी तरह से मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के निशान से ऊपर बनी हुई हैं. यहां पेट्रोल 111.21 प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
इंदौर 114.58 रुपये 99.70रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये  103.82 रुपये
कानपुर 101.59 रुपये 95.06 रुपये

इराक से बंद हुई कच्चे तेल की लोडिंग

भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों ने होर्मुज में बढ़ते सुरक्षा खतरों और हमलों के कारण इराक से कच्चे तेल की लोडिंग रोक दी है. बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने अपने सुपरटैंकर लीला जामनगर से 20 लाख बैरल इराकी तेल उठाने के प्लान को रद्द कर दिया है. इसी तरह से मैंगलोर रिफाइनरी (MRPL) ने भी अपने टैंकर देश गौरव की लोडिंग रोक दी है.

दरअसल, होर्मुज के रास्ते जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में इराक के बसरा टर्मिनल के पास एक ड्रोन हमले के बाद तनाव और बढ़ गया है. इसके चलते अभी के लिए होर्मुज क्रॉसिंग की कोशिश करना बहुत रिस्की है. इराक के तेल मंत्रालय के प्रवक्ता सलीम अल-रिकबी ने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हालात और इलाके में बढ़ते टकराव की वजह से ट्रांसपोर्ट से जुड़े जोखिम और बीमा की लागत बढ़ गई है. उन्होंने कहा, इसके चलते कुछ कंपनियों ने तय लोडिंग ऑपरेशन रद्द कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *