Headlines

मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?


अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. इस बार उनकी पार्टी को कई बड़ी जगहों पर हार का सामना करना पड़ा है. इस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक्स पर ट्वीट कर ट्रंप को निशाने पर लिया है. उन्होंने लिखा कि अमेरिकी जनता ने एक साफ मैसेज दिया है. वे ऐसी राजनीति चाहते हैं, जो लोगों को बांटने के बजाय उन्हें एक साथ लाए. वे ऐसा नेता चाहते हैं, जो उनके सामने आने वाली चुनौतियों का ठोस समाधान दे सकें.

ओबामा ने आगे लिखा कि ये नतीजे इसलिए संभव हो पाए क्योंकि देश के हर हिस्से से बेहतरीन उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए थे. यहां तक कि उन इलाकों से भी जहां जीत की उम्मीद बहुत कम मानी जाती थी. वे अलग-अलग बैकग्राउंड से आए थे. उनके राजनीतिक विचार भी अलग-अलग थे. वे कुछ मूल्यों, जनसेवा में विश्वास और अपने राज्यों के लोगों को सबसे ऊपर रखने की प्रतिबद्धता से एकजुट थे.

ओबामा ने लोगों को कहा धन्यवाद

ओबामा ने उन हजारों चुनाव अधिकारियों और दोनों पार्टियों के समर्थकों को भी आभार जताया है, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मदद की थी. उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारे लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक को बखूबी निभाया. हालांकि ट्रंप प्रशासन का कार्यकाल अभी दो साल और बाकी है, लेकिन अब हमारा काम है कि हमें कमर कस लेना चाहिए. जहां भी हमारे पास अधिकार है वहां बदलाव लाएं और नुकसान को और बढ़ने से रोकें. इसकी मदद से भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी जा सके. बराक ओबामा के अलावा पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया. उन्होंने एक सभा के दौरान लोगों के सामने ट्रंप के लिए हालेलुयाह शब्द का इस्तेमाल कर मजाक बनाया.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *