असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (4 नवंबर, 2026) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को रिजीम चेंज करना है? रिजीम चेंज का मतलब राहुल गांधी का मन बांग्लादेश जाने का है. वे अभी बांग्लादेश से काफी ज्यादा प्रभावित हैं, तो वे आएं, मैं असम या पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से उनको पार करवा दूंगा.
उन्होंने कहा, ‘ढाका चले जाओ, वहां प्रधानमंत्री बनो, अगर बनना है तो.’ इसके साथ ही, उन्होंने संस्कृत का एक छोटा श्लोक भी बोला- ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तरफ से BJP पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस सांसद पर हमला किया. उन्होंने कहा, ‘हमने चोरी जरूर की है, लेकिन वो लोगों के दिलों की चोरी है, न कि वोट चोरी.’
वोट चोरी का हल्ला करते रह जाएंगे राहुल गांधी- हिमंत
उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी वोट चोरी.. वोट चोरी करते रह जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों को चुरा लेंगे और आने वाले चुनावों में राहुल गांधी को फिर से हार का सामना करना होगा.’
बिहार के पूर्णिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजक हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी पर लगातार हमलावर रहे. उन्होंने कहा कि लोगों में BJP के लिए बहुत उत्साह है और जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है. इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी को पीएम मोदी से सीख लेने की सलाह दी.
राहुल गांधी को सीएम हिमंत की सलाह
कैसे article 370 को हटाया , कैसे expressways बने , कैसे भारत naxal mukt बना । Rahul Ji कुछ तो सीखो । https://t.co/Qe9hLER0Jt
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 4, 2026
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘राहुल गांधी आप हमारी परेशानी समझने का काम करो, आप सिर्फ एक ही काम कीजिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखने का काम कीजिए. कैसे पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया, कैसे राम मंदिर बनाया, कैसे गरीबों को आज बिना पैसे के अनाज दे रहे हैं, आज कैसे हमारे देश में नेशनल हाईवे बन रहा है, एक्सप्रेस-वे और रेलवे बन रहा है. कैसे भारत नक्सल-मुक्त बना. राहुल गांधी आप आज काम सीखने का कोशिश करो. कुछ तो सीखो.’
राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने पर हिमंत का हमला
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 1,017 दिन बीत जाने के बाद भी राहुल गांधी के वहां न जाने को लेकर उन पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि 1017 दिन बीत गए, लेकिन राहुल गांधी को अभी तक राम लल्ला के दर्शन करने का समय नहीं मिला है. इसके साथ ही, उन्होंने सवाल भी पूछा कि क्या राहुल गांधी को वोट बैंक चोरी होने का डर है?
Note: Its been 1,017 days since the Pran Pratishtha. And Rahul Gandhi has still not found the time to visit राम लल्ला Fear of vote बैंक chori? https://t.co/uGICuTMWkF
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 4, 2026
हिमंत बिस्वा सरमा ने भाषण में कहा, ‘राहुल गांधी देश में पप्पु मॉडल बनाना चाहते हैं, हम देश में राम मॉडल बनाना चाहते हैं. उनके और हमारे बीच यही अंतर है. आप देखिए, अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है, लेकिन क्या राहुल गांधी अभी तक मंदिर गए?’
उन्होंने कहा, ‘अगर वे राम मंदिर नहीं जाएगा तो क्या अगली बार सनातनी लोग उन्हें वोट देंगे? अगर सनातनी लोग उन्हें वोट नहीं देंगे, तो वो तो चुनाव हारेंगे ही हारेंगे.’ उन्होंने राहुल गांधी पर सीधी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘तुम राम मंदिर सनातन के साथ नहीं हो, आर्टिकल 370 हटता है तब भी सनातन के साथ खड़े नहीं हो, देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) आने वाला है, उनमें भी तुम सनातन के साथ नहीं हो और सिर्फ रोते-रहते हैं कि वोट चोरी हो गया, वोट चोरी हो गया.’
उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी आप वोट चोरी के पीछे पड़े रहो और पीएम मोदी लोगों का दिल चुराते रहेंगे, चुनाव जीतते रहेंगे.’
अमेरिकी चुनावों को लेकर राहुल पर साधा निशाना
कांग्रेसियों को America से एक बड़ा assignment मिलेगा । कैसे वहाँ हारे हुए पार्टी Vote Chori का campaign शुरू कर सके । https://t.co/nZYjj6Kw3e
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 4, 2026
इसके साथ ही, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने भाषण के दौरान अमेरिका में मिड टर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को मिली हार को लेकर भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेसियों को अमेरिका से एक बड़ा असाइनमेंट मिलेगा. कैसे वहां हारे हुए चुनाव को वोट चोरी के कैंपेन में शुरू कर सकें. उन्होंने एक्स पोस्ट में साझा किए गए वीडियो पोस्ट में कहा, ‘आज अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार गए. उन्होंने सुबह-सुबह राहुल गांधी को फोन किसा है कि आप ही मुझे बता दीजिए कि मैं अमेरिका में वोट चोरी का कैंपेन कैसे लॉन्च कर सकता हूं.‘ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से हारी हुई राजनीति का एक मॉडल बन चुके हैं.
यह भी पढ़ेंः ‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
