बारिश से प्रभावित भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में ओवरों में कटौती की गई है. अब भारतीय पारी 40 ओवरों की होगी और उसके सामने कुल टारगेट 167 रन का होगा. ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की पहली पारी 185 रनों पर सिमट गई थी. बारिश आने तक टीम इंडिया ने 10.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे.
बारिश के कारण एक घंटे से भी ज्यादा देर तक खेल रुका रहा. भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर दोबारा खेल शुरू हुआ, लेकिन भारतीय पारी में ओवर घटाकर 40 कर दिए गए. रिवाइज्ड टारगेट अनुसार अब टीम इंडिया को 175 गेंद में 113 रन और बनाने होंगे और उसके अभी 9 विकेट बचे हैं.
यह मुकाबला शुरू होने से पहले भी बारिश हुई थी, जिसके कारण टॉस में देरी हुई थी. मैच में जब दोबारा बारिश आई, तब भारत के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर डटे थे. कोहली ने 29 रन और गिल ने 17 रन बना लिए थे.
बारिश ने फिर डाला खलल
भारतीय समयानुसार 1 बजकर 35 मिनट पर दोबारा खेल शुरू हुआ, लेकिन अभी 7 ही गेंद फेंकी गई थीं तभी दोबारा बारिश आ गई. खेल रोक दिया गया और तेज बारिश के बीच ब्लेयर टिकनर ने 12वां ओवर पूरा किया. 11.5 ओवर के समय बारिश तेज हो गई थी, लेकिन दर्शक चिल्लाने लगे कि खिलाड़ियों को खेल जारी रखना चाहिए.
अंपायरों ने 12वां ओवर पूरा करवाया. मजे की बात यह रही कि 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान शुभमन गिल आउट होते-होते बचे. टिकनर की गेंद गिल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर की तरफ चली गई, लेकिन गेंद विकेटकीपर टॉम लाथम तक पहुंच नहीं पाई. बारिश आने तक भारतीय टीम ने 12 ओवर में 64 रन बना लिए और उसे जीत के लिए अभी भी 103 रन और बनाने हैं.
यह भी पढ़ें:
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
