बैंक में जॉब की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई एसओ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के 60 पदों को भरने के लिए हो रही है. पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 4 नवंबर से शुरू हो गयी है और 25 नवंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास जरूरी एक्सपीरियंस होना चाहिए. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल करियर वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी की डिटेल
एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर नोटिफिकेशन में मैनेजर सिक्योरिटी और डिप्टी मैनेजर सिक्योरिटी के लिए 60 वैकेंसी की घोषणा की गई है. इसमें जनरल कैटेगरी की 25 वैकेंसी आरक्षित है. वहीं ओबीसी की 16 वैकेंसी जबकि एससी की 9, ईडब्ल्यूएस की 6 और एसटी कैटेगरी की 4 वैकेंसी आरक्षित है.
कौन है आवेदन के लिए एलिजिबल?
इस भर्ती के लिए मैनेजर (सिक्योरिटी) की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. वहीं डिप्टी मैनेजर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा मैनेजर (सिक्योरिटी) के पद पर आवेदन करने वाले आर्मी कैंडिडेट का मेजर या उससे ऊपर की रैंक पर कम से कम 10 साल की कमीशन्ड सर्विस के साथ एक्सपीरियंस होना चाहिए. जबकि नौसेना और वायुसेना वाले उम्मीदवारों के लिए मैनेजर (सिक्योरिटी) की पोस्ट पर आवेदन करने के लिए कम से कम 10 साल की कमीशन्ड सर्विस के साथ बराबर रैंक होनी चाहिए. वहीं पैरामिलिट्री फोर्सेज वाले उम्मीदवारों के पास मैनेजर (सिक्योरिटी) पोस्ट के लिए डिप्टी कमांडेंट पद के साथ कम से कम 10 साल की सेवा का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
वहीं डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन के लिए आर्मी उम्मीदवारों का कैप्टन या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 5 साल की कमीशन्ड सर्विस का एक्सपीरियंस होना चाहिए. जबकि डिप्टी मैनेजर सिक्योरिटी के लिए नौसेना और वायु सेना के उम्मीदवारों का कम से कम 5 साल की कमीशन्ड सर्विस का एक्सपीरियंस होना चाहिए. वही पैरामिलिट्री फोर्सेज उम्मीदवारों का डिप्टी मैनेजर की पोस्ट पर आवेदन के लिए असिस्टेंट कमांडेंट या कम से कम 5 साल की सर्विस का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
कितनी मिलेगी का सैलरी?
जो लोग एसबीआई एसओ पोस्ट के लिए चुने जाएंगे, उन्हें उनके पे स्केल के हिसाब से सैलरी मिलेगी. चुने गए कैंडिडेट्स को डीए, एचआए, पीएफ, पेंशन और मेडिकल फैसेलिटीज जैसे फायदे भी मिलेंगे. वहीं इनमें मैनेजर सिक्योरिटी की पोस्ट वाले चयनित उम्मीदवारों को 85,920 से 1,05,820 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. वहीं डिप्टी मैनेजर सिक्योरिटी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 64,820 से 93,960 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी
ये भी पढ़ें-Confidence Gap: पढ़ाई के बीच लड़कियों का कॉन्फिडेंस हो रहा कम, सर्वे में हुआ खुलासा
भर्ती के लिए जरूरी आयु सीमा
मैनेजर सिक्योरिटी और डिप्टी मैनेजर सिक्योरिटी के लिए उम्र सीमा की गणना 31 अक्टूबर 2026 से की जाएगी. इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 साल के बीच रखी गयी. वहीं इसमें आरक्षित कैटेगरी के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
- भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई एसओ की sbi.bank.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद करियर सेक्शन खोलें और करंट ओपनिंग सेक्शन पर जाएं.
- अब मैनेजर, डिप्टी मैनेजर के लिए पद के नोटिफिकेशन लिंक पर जाएं.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी एजुकेशनल और दूसरी क्वालिफिकेशन डिटेल भरें.
- अब आवेदन से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- इसके बाद फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-Agniveer: किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
